वैष्णवी मैकडॉनल्ड ने सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में इसका खुलासा किया और साथ ही कहा कि इसी वजह से उन्होंने फिल्मों से दूरी बनाई थी। उसी दौरान उन्हें मुकेश खन्ना के टीवी शो ‘शक्तिमान’ का ऑफर मिला और उन्होंने हां कर दी। वैष्णवी ने फिर बताया कि कैसे उस फिल्म से उन्हें बाहर कर दिया गया, जिसमें वह लीड किरदारों में से एक थीं। पोस्टर्स और बैनर्स तक छप चुके थे।
कास्टिंग काउच का शिकार हुईं वैष्णवी मैकडॉनल्ड, सुनाई आपबीती
वैष्णवी मैकडॉनल्ड ने बताया, ‘मुझे और मेरी मॉम को बाकायदा ऑफिस में बैठाकर बोला गया कि सुनो पोस्टर्स और बैनर बनकर आए थे, वैष्णवी उनमें थीं। मैं उस फिल्म में लीड रोल्स में से एक रोल निभा रही थी। लेकिन मुझे फिल्म से निकाल दिया गया। डायरेक्टर और फिल्म का हीरो साथ में बैठे और उन्होंने डिसाइड किया कि ये फिल्म का हिस्सा नहीं हो सकतीं, सिर्फ इसलिए क्योंकि मैंने कॉम्प्रोमाइज नहीं किया था। वैष्णवी ने बताया कि डायरेक्टर तो कॉम्प्रोमाइज के लिए इंट्रेस्टेड नहीं था, पर हीरो को दिलचस्पी थी। उस वक्त वह बहुत बड़ा नाम था।’
वैष्णवी से हीरो बोला- मर्दों की पार्टी है, ड्रिंक कर रहे हैं, आ जाओ
जब पूछा गया कि उस एक्टर ने कैसे कॉम्प्रोमाइज के लिए सजेस्ट किया था, तो वैष्णवी बोलीं, ‘मुझे बुला रहा था कि आ जाओ शाम के वक्त। सिर्फ मर्द बैठे हैं और ड्रिंक कर रहे हैं तो प्लीज आ जाओ। मॉम तो हमेशा मेरे साथ रहती थीं। वो भी एक चीज खटकती थी। मेरी मॉम भी मुझे कभी अकेला नहीं छोड़ती थीं। तो मम्मी हमेशा साथ रहती थीं। मेरी मम्मी ही मुझे पिक करतीं और ड्रॉप करती थीं। बल्कि उस प्रोडक्शन हाउस ने मेरा पासपोर्ट बनाया और मम्मी के लिए बोल दिया कि आपका बन नहीं रहा। मुझे तब शूट के लिए स्विट्जरलैंड जाना था।’
कॉम्प्रोमाइज के लिए मना किया तो हीरो को बुरा लग गया
वैष्णवी ने बताया कि जब उन्होंने हीरो को कॉम्प्रोमाइज करने के लिए मना कर दिया, तो उसे बुरा लग गया था। तब उसने डायरेक्टर और प्रोडक्शन हाउस के साथ बैठकर बात की और वैष्णवी को फिल्म से निकलवाने का फैसला किया। भले ही वैष्णवी फिल्म से निकाल दी गईं, पर ‘शक्तिमान’ ने उन्हें जबरदस्त पॉपुलैरिटी दिलाई।
वैष्णवी मैकडॉनल्ड बनना चाहती थीं वैज्ञानिक, ऐसे बनीं एक्ट्रेस
वैष्णवी मैकडॉनल्ड कभी वैज्ञानिक बनना चाहती थीं। लेकिन एक बार जब वह मुंबई में छुट्टियां मना रही थीं, तो वहां रामसे ब्रदर्स ने उन्हें फिल्म ‘वीराना’ का ऑफर दिया। यहीं से वैष्णवी की एक्टिंग में शुरुआत हो गई थी। उन्होंने कई फिल्में कीं और फिर टीवी की दुनिया में आ गईं, जहां आज भी एक्टिव हैं। अभी वह टीवी शो ‘रिमझिम’ में नजर आ रही हैं। इससे पहले उन्होंने ‘परिणीति’, ‘मीत-बदलेगी दुनिया की रीत’, ‘तेरा यार हूं मैं’, ‘ससुराल गेंदा फूल’, ‘भास्कर भारती’, ‘ममता’ और ‘एक लड़की अनजानी सी’ जैसे कई सीरियलों के नाम शामिल हैं।













