• Entertainment
  • ‘शर्म करो दीपिका कक्कड़’, एक्ट्रेस भूलीं अपनी वेडिंग एनिवर्सरी तो बोला बेटा, शोएब ने भी की खिंचाई

    दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम की 22 फरवरी 2018 को आठवीं वेडिंग एनिवर्सरी है, लेकिन एक्ट्रेस इस खास दिन को भूल गईं। शोएब इब्राहिम हैरान रह गए और उन्होंने दीपिका से पूछा कि भला वह ऐसा कैसे कर सकती हैं? लेकिन मजेदार वाकया तब हुआ, जब तीन साल के बेटे रुहान ने भी दीपिका का


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 22, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम की 22 फरवरी 2018 को आठवीं वेडिंग एनिवर्सरी है, लेकिन एक्ट्रेस इस खास दिन को भूल गईं। शोएब इब्राहिम हैरान रह गए और उन्होंने दीपिका से पूछा कि भला वह ऐसा कैसे कर सकती हैं? लेकिन मजेदार वाकया तब हुआ, जब तीन साल के बेटे रुहान ने भी दीपिका का मजाक उड़ाया और कह दिया- शर्म करो दीपिका कक्कड़। यह सुनकर शोएब और दीपिका की हंसी छूट गई। कपल ने इस बारे में हाल ही अपने व्लॉग में दिखाया और पूरा वाकया बताया।

    लेटेस्ट व्लॉग में शोएब इब्राहिम पत्नी दीपिका कक्कड़ की खिंचाई करते और मजाक उड़ाते दिखे क्योंकि वह उनकी वेडिंग एनिवर्सरी भूल गई थीं। दीपिका एकदम कन्फ्यूज थीं और सोच रही थीं कि वेडिंग एनिवर्सरी कब है। वह शोएब इब्राहिम से पूछती भी हैं कि एनिवर्सरी 23 फरवरी को आती है या फिर 24 फरवरी को? यह देख शोएब उनकी और खिंचाई करते हैं।

    बेटा रुहान बोला- शर्म करो दीपिका कक्कड़

    शोएब इब्राहिम फिर बेटे रुहान से कहते हैं कि वह बोलें- शर्म करो मम्मा। लेकिन रुहान एक कदम आगे बढ़कर जो बोलता है, उससे दीपिका और शोएब की हंसी छूट जाती है। वह कहता है- शर्म करो दीपिका कक्कड़। इसके बाद दीपिका बेटे रुहान से नाराज होने का नाटक करती दिखीं। उन्होंने रुहान के सामने ऐसे दिखाया जैसे उन्हें उसकी कही बात का बुरा लगा हो। यह देख रुहान ने तुरंत ही दीपिका को गले लगा लिया और गाल पर किस किया।

    दीपिका-शोएब इब्राहिम की शादी, इस्लाम कबूला, नाम बदला

    दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम ने साल 2018 में शादी की थी। इससे पहले दीपिका ने धर्म परिवर्तन किया था। उन्होंने इस्लाम कबूला, फैजा नाम रखा और तब शोएब इब्राहिम से उनके गांव में निकाह किया था। यह दीपिका की दूसरी शादी थी, जबकि शोएब की पहली। दीपिका की पहली शादी रौनक सैमसन से हुई थी, पर साल 2015 में उनका तलाक हो गया था।

    दीपिका का पहला तलाक, शोएब संग लव स्टोरी

    शादी से पहले दीपिका और शोएब इब्राहिम ने कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट किया था। दोनों की पहली मुलाकात टीवी शो ‘ससुराल सिमर का’ के सेट पर हुई थी। उस वक्त दीपिका पहले से शादीशुदा थीं पर शादी में दिक्कतें चल रही थीं। जब 2015 में दीपिका का पति से तलाक हुआ, तो उस मुश्किल वक्त में शोएब इब्राहिम उनका सहारा बने। बाद में शोएब ने ‘ससुराल सिमर का’ छोड़ दिया और तब एक्ट्रेस को एहसास हुआ कि उन्हें शोएब से प्यार है और वह उनसे दूर नहीं रह सकतीं।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।