वीडियो के आखिर में शहनाज सभी के साथ डांस करती दिख रही हैं। साथ ही शहनाज ने भांगड़ा भी किया। वीडियो में सभी के साथ शहनाज बेहद खुश और एनर्जेटिक नजर आ रही हैं।
‘मैं अपने हर पल को पूरी तरह जी रही’
उन्होंने लिखा, ‘आज 27 तारीख है और मैं अपने हर पल को पूरी तरह जी रही हूं। जन्मदिन मुबारक हो मुझे।’ एक्ट्रेस का ये अंदाज फैंस को काफी पसंद आ गया। वे शहनाज के डांस की जमकर तारीफ कर रहे हैं और जन्मदिन की बधाई भी दे रहे हैं।
शहनाज गिल ने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की
पंजाब के जालंधर की रहने वाली शहनाज गिल ने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। इसके बाद उन्हें एक म्यूजिक वीडियो में काम मिला। फिर, उन्होंने ‘माझे दी जट्टी’ और ‘पिंड दियां कुड़ियां’ जैसे कई गाने किए, लेकिन लोगों की नजर एक्ट्रेस पर गैरी संधू की ‘बेबी’ से पड़ी थी। इसके बाद शहनाज ने पंजाबी फिल्म ‘सत श्री अकाल’ और ‘काला-शा-काला’ में काम किया।
‘बिग बॉस 13’ में नजर आई थीं
एक्ट्रेस साल 2019 में ‘बिग बॉस 13’ में नजर आई थीं। यहां शहनाज ने अपने चुलबुले अंदाज से पॉप्युलैरिटी हासिल की थी। उनकी हाजिरजवाबी, टूटी-फूटी इंग्लिश और सिद्धार्थ शुक्ला से बढ़ती नजदीकियां चर्चा में रहीं थीं।
‘बिग बॉस’ के बाद उन्होंने बॉलीवुड के कई गानों में काम किया। इसके बाद शहनाज ने सलमान खान की ‘किसी का भाई किसी की जान’ से हिंदी सिनेमा में कदम रखा और बाद में ‘थैंक यू फॉर कमिंग’ में भी नजर आईं थीं। शहनाज फिल्म ‘इक्क कुड़ी’ में भी नजर आई थीं। एक्ट्रेस ने इस फिल्म के जरिए बतौर प्रोड्यूसर डेब्यू किया था।













