• Technology
  • शादी में क्या खाएं और क्या छोड़ें? बेंगलुरु के इंजीनियर का AI टूल ‘BuffetGPT’ बताएगा कैसे लें खाने का पूरा मजा

    शादियों में एक बड़ी समस्या सभी को होती है कि क्या खाया जाए और क्या छोड़ा जाए? ढेरों पकवानों के बीच लोग अक्सर ऐसा बहुत कुछ खा लेते हैं कि पेट तुरंत भर जाता है। इस समस्या से निपटने के लिए बेंगलुरू के सॉफ्टवेयर इंजीनियर पंकज ने AI टूल बना दिया। इसका नाम BuffetGPT है।


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 7, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    शादियों में एक बड़ी समस्या सभी को होती है कि क्या खाया जाए और क्या छोड़ा जाए? ढेरों पकवानों के बीच लोग अक्सर ऐसा बहुत कुछ खा लेते हैं कि पेट तुरंत भर जाता है। इस समस्या से निपटने के लिए बेंगलुरू के सॉफ्टवेयर इंजीनियर पंकज ने AI टूल बना दिया। इसका नाम BuffetGPT है। रिपोर्ट्स के अनुसार पंकज का कहना है कि उनका AI टूल बता सकता है कि आप किस तरह से शादी में मौजूद ज्यादा से ज्यादा पकवानों का आनंद ले सकते हैं। इसे लेकर एक पोस्ट X पर भी किया गया है।

    क्या है BuffetGPT और कैसे करता है काम?

    रिपोर्ट के मुताबिक,(REF.) पंकज का बुफे जीपीटी कंप्यूटर विजन टेक्नोलॉजी पर काम करता है। उनका एआई पूरे बुफे काउंटर को स्कैन करता है और हर एक डिश की पहचान करता है। इसके बाद यह आपके लिए एक प्लान तैयार करके देता है। इस प्लान में बताया गया होता है कि आप शादी के पकवानों में क्या कितना खा सकते हैं और कैसे ज्यादा से ज्यादा पकवानों का लुत्फ उठा सकते हैं।

    यह टूल Stomach Volume Physics का इस्तेमाल भी करता है ताकि पेट भरने से पहले आप हर डिश को एन्जॉय कर पाएं। फिलहाल यह एक अर्ली स्टेज प्रोजेक्ट है, जिसे पंकज ने अपने दोस्त की शादी में टेस्ट किया और इसके नतीजे काफी अच्छे रहे।

    इंटरनेट पर बुफे जीपीटी की धूम

    पंकज के इस खास एआई टूल की जानकारी इंटरनेट पर आते ही आग की तरह फैलने लगी। लोगों को पंकज का आइडिया काफी पसंद आया है। लोगों का कहना है कि AI को रियल लाइफ प्रॉबलम सॉल्व करने वाला होना चाहिए। कुछ यूजर्स ने तो X पर लिखा भी कि शुक्रिया उस समस्या का हल निकालने के लिए जिसे आज तक किसी ने पहचाना ही नहीं था। वहीं किसी ने पंकज को सलाह दी कि इसमें कैटरर की रेटिंग चेक करने का फीचर भी जोड़ना चाहिए।

    पहले भी मशहूर हो चुके हैं पंकज

    बुफे जीपीटी पंकज की पहली पेशकश नहीं है। पंकज पहले भी अपने अतरंगी आविष्कारों के लिए मशहूर हो चुके हैं। पिछले महीने उन्होंने एक ऐसा एआई डिवाइस बनाया था जो ऑफिस में उनके बॉस के करीब आते ही कंप्यूटर स्क्रीन को ऑटोमैटिकली बदल देता था।

    अगर पंकज ऑफिस में नेटफ्लिक्स देख रहे होते और बॉस उनके पास आते, तो वह डिवाइस तुरंत स्क्रीन पर काम वाली फाइलें खोल देता था। पंकज के ये आविष्कार बताते हैं कि कैसे एआई का इस्तेमाल ऐसी समस्याओं को सुलझाने के लिए भी हो सकता है, जो कि कहीं गिनती में ही नहीं आतीं।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।