सेंसेक्स के शेयरों में बीईएल, इंडिगो, लार्सन एंड टुब्रो, टाटा स्टील, एक्सिस बैंक और सन फार्मा में 1 से 2.5 फीसदी तक गिरावट आई। दूसरी ओर हिदुस्तान यूनिलीवर में एक फीसदी से ज्यादा तेजी आई जबकि ट्रेंट, इन्फोसिस, टीसीएस और एसबीआई में 0.5 फीसदी तक तेजी रही। देश की सबसे वैल्यूएबल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज में 0.6 फीसदी गिरावट आई। निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में एक फीसदी की गिरावट आई जबकि मिडकैप 100 में 0.5 फीसदी गिरावट रही।
क्या है एंथ्रोपिक का नया टूल जिससे हिल गया आईटी सेक्टर? एक दिन में ₹2000000000000 स्वाहा
क्या कहते हैं जानकार?
जियोजित इनवेस्टमेंट्स लिमिटेड के चीफ इनवेस्टमेंट स्ट्रैटजिस्ट वीके विजयकुमार ने कहा कि निफ्टी अभी कंसोलिडेशन के दौर से गुजर रहा है। उन्होंने कहा कि अमेरिका में टेक शेयरों में भारी बिकवाली के बाद आईटी शेयरों में गिरावट आई है। एआई कंपनी एंथ्रोपिक के एक नए ऑटोमेशन टूल के कारण निवेशकों में खलबली है। माना जा रहा है कि यह टूल आईटी और सॉफ्टवेयर कंपनियों के लिए मुसीबत बन सकता है। हालांकि अभी यह तय नहीं है कि इसका दीर्घकालिक प्रभाव क्या होगा। उन्होंने कहा कि ईयू और अमेरिका के साथ डील के बाद भारत का ग्रोथ आउटलुक स्ट्रॉन्ग बना हुआ है।













