• Business
  • शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 400 अंक लुढ़का, इन्फोसिस और एचसीएल टेक धड़ाम

    नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज भारी गिरावट दिख रही है। आईटी शेयरों में भारी बिकवाली के कारण ऐसा हुआ। साथ ही अमेरिका में जनवरी के आंकड़े उम्मीद से बेहतर रहने के कारण निकट भविष्य में रेट कट की उम्मीद कम हो गई है। इसने भी निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया। शुरुआती कारोबार


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 12, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज भारी गिरावट दिख रही है। आईटी शेयरों में भारी बिकवाली के कारण ऐसा हुआ। साथ ही अमेरिका में जनवरी के आंकड़े उम्मीद से बेहतर रहने के कारण निकट भविष्य में रेट कट की उम्मीद कम हो गई है। इसने भी निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया। शुरुआती कारोबार बीएसई सेंसेक्स में 400 अंक से अधिक गिरावट के साथ 83,817 अंक पर आ गया जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स भी 100 अंक से अधिक गिरावट के साथ 25,850 अंक के नीचे चला गया। सुबह 10 बजे सेंसेक्स 310.75 अंक यानी 0.37% गिरावट के साथ 83,922.89 अंक पर था जबकि निफ्टी 85.50 अंक यानी 0.33% गिरावट के साथ 25,868.35 अंक पर था।

    सेंसेक्स के शेयरों में इन्फोसिस, टीसीएस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, इटरनल और टाइटन कंपनी के शेयरों में सबसे ज्यादा 2 से 4 फीसदी तक गिरावट आई। दूसरी ओर आईसीआईसीआई बैंक, एनटीपीसी, एक्सिस बैंक, पावर ग्रिड और टाटा स्टील के शेयरों में मामूली तेजी रही। जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के चीफ इनवेस्टमेंट स्ट्रैटजिस्ट वी के विजयकुमार ने कहा कि अमेरिका में रोजगार के ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश में बेरोजगारी कम हुई है।

    मार्केट खुलते ही 6% गिरा BHEL का शेयर, 8% डिस्काउंट पर शेयर बेच रही सरकार

    विदेशी बाजारों का हाल

    बुधवार को अमेरिकी बाजार में मामूली गिरावट रही। डाउ जोंस में 66 अंक की गिरावट रही जबकि नैसडैक कंपोजिट में करीब 0.2% की गिरावट रही। एसएंडपी 500 भी मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ। जापान का निक्केई 225 पहली बार 58,000 अंक के पार गया। दक्षिण कोरिया का कॉस्पी भी 2.1% तेजी के साथ रेकॉर्ड 5,466.9 अंक पर पहुंच गया। कच्चे तेल की कीमत में आज मामूली तेजी आई है जबकि रुपया भी डॉलर के मुकाबले मजबूत होकर खुला।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।