• Lifestyle
  • शैंपू-इंजेक्शन सब बेकार! सिल्की-स्मूथ बालों वाली लड़की ने बताई अपनी सच्चाई, बोली- बस इस चीज से रुकता है हेयर फॉल

    बालों का टूटना, झड़ना और नए बालों का ना उगना अपने आप में बहुत बड़ी समस्या होती है। इन परेशानियों का अगर समय रहते इलाज नहीं किया जाता है, तो इंसान गंजा भी हो सकता है। ये समस्या सिर्फ महिलाओं ही नहीं पुरुषों में भी होती है। अब बाल तो देखिए, हर किसी के लिए


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk दिसम्बर 30, 2025
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    बालों का टूटना, झड़ना और नए बालों का ना उगना अपने आप में बहुत बड़ी समस्या होती है। इन परेशानियों का अगर समय रहते इलाज नहीं किया जाता है, तो इंसान गंजा भी हो सकता है। ये समस्या सिर्फ महिलाओं ही नहीं पुरुषों में भी होती है। अब बाल तो देखिए, हर किसी के लिए जरूरी होते हैं। इन बालों को गिरने से बचाने के लिए अक्सर लोग बालों को कटवा लेते हैं। ऐसा ही कुछ कंटेंट क्रिएटर इशिता अग्रवाल ने भी किया। उनके लंबे, घने और सिल्की-स्मूथ बाल थे, जो हेयर फॉल के चलते उन्हें कटवाने पड़े। हालांकि, बालों को सिर्फ कटवाना काफी नहीं था, क्योंकि उनके हेयर कट के बावजूद बाल गुच्छे में टूट रहे थे।

    बाल झड़ना रोकने के लिए क्या किया?

    कंटेंट क्रिएटर ने अपनी वीडियो में बताया कि बालों का झड़ना रोकने के लिए उन्होंने कई तरह के प्रोडक्ट्स और पीआरपी ट्रीटमेंट्स का इस्तेमाल किया। उन्होंने वीडियो में बताया कि मैं तरह-तरह के पॉडकास्ट देखकर बालों के लिए बहुत सी चीजों को लगाकर देख चुकी थी। मैंने अपनी स्कैल्प में कई इंजेक्शन भी लगवा चुकी थी, जो कि बहुत दर्दनाक था। इसके बाद भी मेरे बाल झड़ना बंद नहीं हुए। उन्होंने ब्लड टेस्ट करवाया, जिसमें विटामिन डी और बी12 दोनों की कमी निकली। मगर ये कमी बहुत ज्यादा नहीं थी और हेल्दी डाइट से ये ठीक भी हो गई। इसके बाद भी बाल नहीं उगे और बाल्ड पैच नजर आने लगे। इसे आप जगह-जगह पर खाली खोपड़ी दिखना शुरू हो जाता है। आइए जानते हैं कि बाल ठीक कैसे हुए?

    इस चीज से ठीक हुए बाल

    इशिता ने बताया कि उनके बाल ठीक होने के पीछे की वजह कोई शैंपू या ट्रीटमेंट नहीं है। उन्होंने सच्चाई बताते हुए कहा कि हमें बस अपने लाइफस्टाइल और हेयर केयर रूटीन पर ध्यान देना चाहिए। अगर आप एक रूटीन बना लेंगे, तो बालों की समस्या धीरे-धीरे कम हो जाएंगी। उन्होंने बताया कि मैंने एक हफ्ते में 2 से 3 बार जेंटल शैंपू से बाल धोए, डाइट का ख्याल रखा, बालों में रोजमेरी का पानी लगाया, बिना बालों को कवर किए सोना बंद किया, बालों को सुलझाकर रखना आदि।

    बाल पहले जैसे हो गए?

    जी नहीं, इस तरीके से उनके बाल पहले जैसे नहीं हुए, मगर उन्होंने ये सीखा कि बालों को उगाने की कोशिश करना बेकार है। आपको बस बचे हुए बालों को बचाना है। अगर आप बचे बालों की सही तरह से केयर करोगे, तो बालों की क्वांटिटी एकदम से नहीं बढ़ेगी। मगर हां, आपके बालों की क्वालिटी में बहुत सुधार होगा। इस तरह आपको किसी महंगे ट्रीटमेंट या प्रोडक्ट्स में पैसे बर्बाद भी नहीं करने पड़ेंगे।

    (डिस्क्लेमर: लेख में दिए गए नुस्खे की जानकारी व दावे पूरी तरह से इंस्टाग्राम पर प्रकाशित वीडियो पर आधारित हैं। आज़ाद हिन्द इसकी सत्यता, सटीकता और असर की जिम्मेदारी नहीं लेता है। किसी भी तरह के नुस्खे को आजमाने से पहले किसी एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।)

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।