• Sports
  • शोएब अख्तर ने तो हद ही पार कर दी, बाबर आजम को दे डाली संन्यास लेने की सलाह, पाकिस्तान में फिर बवाल

    कोलंबो: पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2026 किसी बुरे सपने जैसा साबित हो रहा है। पांच मैचों में मात्र 22 की औसत और 115.78 के मामूली स्ट्राइक रेट से 66 रन बनाने वाले बाबर अब हर किसी के निशाने पर हैं। इतना ही नहीं अपने ही देश के दिग्गज


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 22, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    कोलंबो: पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2026 किसी बुरे सपने जैसा साबित हो रहा है। पांच मैचों में मात्र 22 की औसत और 115.78 के मामूली स्ट्राइक रेट से 66 रन बनाने वाले बाबर अब हर किसी के निशाने पर हैं। इतना ही नहीं अपने ही देश के दिग्गज खिलाड़ी भी अब बाबर के ऊपर सवाल उठाने लगे हैं।

    शोएब अख्तर ने दी फॉर्मेट छोड़ने की सलाह

    पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने तो बाबर को टी20 से रिटायर होने की सलाह ही दे दी। अख्तर ने एक टीवी शो पर कहा, ‘सबसे पहले तो बाबर को खुद यह फैसला कर लेना चाहिए था कि यह फॉर्मेट मेरे लिए नहीं है। दूसरी बात, अगर आप चाहते थे कि बाबर खेलें तो आपको यह सुनिश्चित करना चाहिए था कि वह पहले 6 ओवरों में ही बल्लेबाजी करें। यह बहुत सरल है इसमें कोई रॉकेट साइंस नहीं है।’

    बाबर को नंबर 4 पर किया गया शिफ्ट

    विवाद तब और बढ़ गया जब पाकिस्तान के कोच माइक हेसन ने बयान दिया कि पावरप्ले में कम स्ट्राइक रेट के कारण बाबर को नंबर 4 पर धकेला गया है। इस तर्क पर पूर्व कप्तान मोहम्मद हफीज भड़क गए। उन्होंने मैनेजमेंट की रणनीति पर सवाल उठाते हुए कहा, ‘हमारे कोच माइक हेसन ने बाबर पर एक बयान दिया जो मेरी समझ से बाहर है। उन्होंने कहा कि बाबर न तो पावरप्ले का फायदा उठा सकते हैं और न ही 10 ओवर के बाद बड़े शॉट खेल सकते हैं। मैंने इसे 15 बार सुना लेकिन कुछ समझ नहीं आया। अगर ऐसा ही है तो फिर बाबर खेल ही क्यों रहे हैं?’

    टी20 फॉर्मेट में नहीं चल रहा बल्ला

    बाबर आजम की मुश्किलें केवल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट तक सीमित नहीं हैं। हाल ही में बिग बैश लीग में भी स्टीव स्मिथ के साथ उनका एक विवाद चर्चा में रहा था, जहां उन्हें सिंगल लेने से मना कर दिया गया था। दिग्गजों का मानना है कि 31 वर्षीय बाबर आधुनिक टी20 क्रिकेट की रफ्तार के साथ तालमेल नहीं बिठा पा रहे हैं।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।