भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कहा, ‘तूफान दित्वाह के बाद पुनर्निर्माण की कोशिशों में मदद के लिए भारत श्रीलंका के साथ खड़ा है। जरूरी कनेक्टिविटी को फिर से शुरू करने में मदद के लिए आईएनएस घड़ियाल पर विशाखापत्तनम से कोलंबो के लिए 10 बेली ब्रिज का एक कंसाइनमेंट भेजा गया। है’
पुलों की सप्लाई भारत के 450 मिलियन डॉलर के आर्थिक पैकेज का हिस्सा
विदेश मंत्रालय के अनुसार, पुलों की सप्लाई भारत के 450 मिलियन डॉलर के स्पेशल आर्थिक पैकेज का हिस्सा है। इसकी घोषणा विदेश मंत्री एस जयशंकर के हाल के श्रीलंका दौरे के दौरान की गई थी। ऑपरेशन सागर बंधु के तहत भारत के इमरजेंसी एचएडीआर समर्थन के बाद किया गया था।
पिछले हफ्ते 120 फुट के बेली ब्रिज का किया गया था उद्घाटन
पिछले हफ्ते बी-492 कैंडी-रागला रोड पर 120 फुट के बेली ब्रिज का उद्घाटन श्रीलंका में भारत के डिप्टी हाई कमिश्नर सत्यंजल पांडे और संसद सदस्य मंजुला सुरवीरा अराची ने मिलकर किया था। इस ब्रिज पर काम दित्वाह के बाद पुनर्निर्माण में भारत की मदद के तहत किया गया था।
इस पुल को फिर से बनाए जाने के बाद इलाके में जरूरी सड़क संपर्क को फिर से शुरू किया गया। इससे इलाके के समुदायों के लिए कनेक्टिविटी मजबूत हुई। इसने यात्रियों के आने-जाने, जरूरी सामान की सप्लाई और स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को फिर से शुरू करने के लिए जरूरी महत्वपूर्ण ट्रांसपोर्ट कॉरिडोर को बनाया।
कैंडी-रागाला रोड पर दूसरा बेली ब्रिज
कोलंबो में भारतीय हाई कमीशन के मुताबिक, यह कैंडी-रागाला रोड पर दूसरा बेली ब्रिज है, जिसे भारत की तरफ से श्रीलंका को 450 मिलियन डॉलर की पुनर्निर्माण और सुधार में मदद के तहत बनाया गया है। यह 10 जनवरी को कैंडी-रागाला रोड (21 किमी) पर 100 फुट के बेली ब्रिज के लॉन्च के बाद आया है। बेली ब्रिज का उद्घाटन श्रीलंका में भारत के हाई कमिश्नर और ट्रांसपोर्ट और हाईवे के डिप्टी मिनिस्टर, प्रसन्ना गुणसेना, और एजुकेशन और हायर एजुकेशन की डिप्टी मिनिस्टर, मधुरा सेनेविरत्ना ने मिलकर किया था।













