फैंस यू ले रहे पाकिस्तान टीम के मजे
नीदरलैंड्स से जैसे-तैसे जीता पाकिस्तान
पाकिस्तान का टी20 वर्ल्ड कप में पहला मैच नीदरलैंड्स के साथ था। उस मैच में पाकिस्तान को नीदरलैंड्स ने लगभग हरा दिया था। पाकिस्तान ने सिर्फ तीन विकेट से मुकाबला जीता था। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। ऐसे में नीदरलैंड्स ने 19.5 ओवर में 147 रन बनाए थे। 148 रन का टारगे चेज करने में पाकिस्तान की हालत खराब हो गई थी। उन्होंने सिर्फ तीन गेंद रहते मुकाबला अपने नाम किया। फहीम अशरफ ने अंत में आकर तेज पारी खेली। नहीं तो मैच पूरी तरह से पाकिस्तान के हाथ से निकल चुका था।
भारत के खिलाफ 15 फरवरी को खेलने के लिए राजी हुआ पाकिस्तान
पाकिस्तान ने 15 फरवरी को होने वाले भारत और पाकिस्तान के महामुकाबले से पहले काफी बवाल किया। पाकिस्तानी सरकार ने कह दिया था कि वे बांग्लादेश का समर्थन करते हुए भारत के खिलाफ 15 फरवरी को नहीं खेलेंगे। हालांकि अब पाकिस्तान ने इस मामले पर यू टर्न ले लिया है और वे खेलने के लिए राजी हो गए हैं।
आईसीसी, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के बीच मीटिंग हुई थी। इस मीटिंग में तय हुआ कि पाकिस्तान भारत के खिलाफ ग्रुप स्टेज मुकाबला खेलेगा। पाकिस्तान के खेलने की आईसीसी ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि भी कर दी है। पाकिस्तान 2022 के एशिया कप के बाद भारत को किसी भी फॉर्मेट में एक भी मैच नहीं हरा पाया है।













