संगीता लंदन में रहने वाले बिजनेसमैन सोरनलिंगम की बेटी हैं। श्रीलंकाई मूल की तमिल संगीता, 1996 में आई फिल्म ‘पूवे उनाक्कागा’ में विजय को देखकर उनसे इंप्रेस हुईं। उनसे मिलने के लिए वह लंदन से चेन्नई तक का लंबा सफर तय करके आईं। बताया जाता है कि लंदन यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान उन्होंने विजय को कई लेटर भी लिखे। दोस्ती जल्द ही प्यार में बदल गई और 25 अगस्त 1999 को दोनों ने ईसाई और हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार शादी कर ली। उनकी शादी विजय के फैंस की मौजूदगी में हुई।
कौन हैं संगीता सोरनलिंगम?
टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक, संगीता के तमिल फिल्म इंडस्ट्री में विजय से भी ज्यादा दोस्त हैं, जिनमें शालिनी अजित कुमार और रवि मोहन की अलग रह रही पत्नी आरती रवि शामिल हैं। खबरों के मुताबिक, संगीता लंदन चली गई हैं और अपने परिवार का कारोबार संभाल रही हैं। कई रिपोर्टों के अनुसार, उनकी नेट वर्थ 400 करोड़ रुपये से अधिक है।
विजय और संगीता के बच्चे
विजय और संगीता के दो बच्चे हैं – एक बेटा, जेसन संजय, और एक बेटी, दिव्या साशा। संगीता ने शादी के बाद से ही पब्लिक लाइफ से दूरी बनाए रखी है और उनके बच्चे भी लाइमलाइट से दूर रहे हैं। संजय ने 2009 में आई फिल्म ‘वेट्टाइकारन’ में अपने पिता के साथ स्क्रीन शेयर की थी, और उनकी बेटी ने 2016 में आई फिल्म ‘थेरी’ में काम किया था। संगीता और दिव्या अभी भी लाइमलाइट से दूर हैं, वहीं जेसन जल्द ही ‘सिग्मा’ फिल्म से निर्देशक के रूप में डेब्यू करने जा रहे हैं, जिसमें संदीप किशन लीड रोल में हैं। खबरों के अनुसार, दिव्या बैडमिंटन खिलाड़ी हैं।
संगीता ने दी तलाक की अर्जी
एएनआई की रिपोर्ट में लिखा था, ‘अभिनेता और टीवीके प्रमुख विजय की पत्नी संगीता ने चेंगलपट्टू परिवार न्यायालय में तलाक के लिए याचिका दायर की है। अपनी याचिका में, संगीता ने विजय पर एक एक्ट्रेस के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया है और इन्हीं आधारों पर तलाक की मांग की है।’
विजय पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोप
याचिका के अनुसार, संगीता ने आरोप लगाया कि विजय का एक एक्ट्रेस के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर था। याचिका में दावा किया गया कि 2021 में संगीता को पता चला कि विजय एक एक्ट्रेस के साथ नाजायज संबंध में लिप्त थे। इसमें आगे दावा किया गया कि विजय ने पहले कहा था कि ये रिश्ता खत्म हो जाएगा, लेकिन बाद में भी ये सब चलता रहा।














