• Entertainment
  • संजना पांडेय की फिल्म ‘कलेक्टर साहिबा’ ने YouTube पर उड़ाया गर्दा, 13 घंटे में 18 लाख से ज्यादा व्यूज

    भोजपुरी फिल्म एक्ट्रेस संजना पांडेय की नई फिल्म ‘कलेक्टर साहिबा’ का ट्रेलर कुछ हफ्ते पहले रिलीज हुआ था, तो इसने तहलका मचा दिया था और अब जब फिल्म रिलीज हुई तो यह छा गई है। रिलीज के 13 घंटों के अंदर ही फिल्म को यूट्यूब पर 18 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं, और


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 14, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    भोजपुरी फिल्म एक्ट्रेस संजना पांडेय की नई फिल्म ‘कलेक्टर साहिबा’ का ट्रेलर कुछ हफ्ते पहले रिलीज हुआ था, तो इसने तहलका मचा दिया था और अब जब फिल्म रिलीज हुई तो यह छा गई है। रिलीज के 13 घंटों के अंदर ही फिल्म को यूट्यूब पर 18 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं, और ये लगातार बढ़ रहे हैं। जिसने भी अभी तक ‘कलेक्टर साहिबा’ देखी है, वो इसकी कहानी और कलाकारों की एक्टिंग की जमकर तारीफ कर रहा है। ‘कलेक्टर साहिबा’ में संजना पांडेय के ऑपोजिट गौरव झा हैं। फिल्म की कहानी क्या है, कौन-कौन से कलाकार हैं और इसे देखने के बाद दर्शकों का क्या कुछ कहना है, यहां बता रहे हैं:

    ‘कलेक्टर साहिबा’ फिल्म की कहानी

    ‘कलेक्टर साहिबा’ को कुछ समय पहले टीवी पर प्रीमियर किया था, और अब इसे यूट्यूब पर भी रिलीज किया गया है। फिल्म की कहानी एक ऐसी लड़की संजना की है, जिसकी शादी बचपन में ही तय कर दी जाती है, और जवानी में गौना किया जाता है। लेकिन शादी के वक्त उसके ससुरालवाले और लड़के को पता चलता है कि जिस लड़की के साथ उसकी शादी हुई है, वह शारीरिक रूप से विकलांग है। शादी के मंडप में विकलांग लड़की को देख उनके होश उड़ जाते हैं। लड़का बवाल मचा देता है और शादी से इनकार कर देता है।

    मां-बाप की बेइज्जती का बदला, बनी जिला कलेक्टर और कहानी में ट्विस्ट

    संजना के घरवाले दामाद के पैरों में गिरकर बेटी के लिए भीख मांगते हैं, पर वह उन्हें जोर से लात मारता है और वो गिर जाते हैं। वह संजना के मां-बाप की खूब बेइज्जती करता है। यहीं से संजना की जिंदगी बदल जाती है। वह मां-बाप की बेइज्जती का बदला लेना का फैसला करती है और साथ ही खुद को काबिल बनाने पर भी मेहनत करती है। संजना दिन-रात पढ़ाई में जुट जाती है और परीक्षा पास कर एक दिन जिला कलेक्टर बन जाती है। और जब यही बात संजना के ससुरालवालों और पति को पता चलती है, तो कहानी में जबरदस्त ट्विस्ट आ जाता है।

    ‘कलेक्टर साहिबा’ की कास्ट

    ‘कलेक्टर साहिबा’ में संजना पांडेय और गौरव झा के अलावा विनोद मिश्रा, अमित शुक्ला प्रकाश जैस, साहिल सिद्दीकी, सुबोध सेठ, रिंकू भर्ती, स्वीटी सिंह संतोष श्रीवास्तव, कंचन मिश्रा, निशा तिवारी और प्रेरणा सुषमा जैसे कलाकार हैं। फिल्म को इश्तियाक शैख बंटी ने डायरेक्ट किया है और म्यूजिक ओम झा ने दिया है। इसकी कहानी अरबिंद तिवारी ने लिखी है।

    यहां देखिए ‘कलेक्टर साहिबा’ का ट्रेलर:

    ‘कलेक्टर साहिबा’ को 13 घंटों में 18 लाख से ज्यादा व्यूज

    ‘कलेक्टर साहिबा’ फिल्म को B4U भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर 14 फरवरी को अपलोड किया गया और इसे अभी खबर लिखे जाने तक 18 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। एक फैन ने फिल्म देखकर कमेंट किया है, ‘बहुत ही शानदार भोजपुरी फिल्म है।’ एक और ने लिखा है, ‘बहुत ही कमाल की फिल्म है।’ एक बोला, ‘इस फिल्म का बहुत दिनों से इंतजार कर रहे थे और अब फाइनली देख ली।’

    यहां देखिए ‘कलेक्टर साहिबा’ फुल मूवी:

    कौन हैं संजना पांडेय?

    संजना पांडेय की बात करें, तो वह भोजपुरी सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं। उन्हें वहां की ‘टीआरपी क्वीन’ कहा जाता है। संजना ने अपने अभी तक के करियर में एक दर्जन से भी अधिक हिट फिल्में दी हैं। वह आम्रपाली दुबे और अक्षरा सिंह को भी कड़ी टक्कर देती हैं। साल 2024 में संजना पांडेय की भोजपुरी फिल्म ‘हर घर की कहानी’ ने बेस्ट टीवी टीआरपी फिल्म का अवॉर्ड जीता था। इसे भोजपुरी सिनेमा के इतिहास की अभी तक की सबसे ज्यादा टीआरपी पाने वाली फिल्म बताया जाता है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।