ऑफ सिलेबस आई। इस हार के बाद टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी संजय मांजरेकर ने पॉइंट टू पॉइंट भारत की गलतियां बताई हैं।
भारत की हार पर संजय मांजरेकर ने क्या कहा?
संजय मांजरेकर ने भारत की हार के बाद सोशल मीडिया के चर्चित प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट करते हुए बताया है कि भारत को आगे क्या करना चाहिए और टीम से कहां गलती हुई है। संजय मांजरेकर ने ऑफीशियल अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा, साउथ अफ्रीका को शुक्रिया, हमें पता है कि अब भारत को आगे क्या करना है। यह लिखने के बाद संजय मांजरेकर ने तीन पॉइंट में बताया कि भारत को अब क्या-क्या करना चाहिए।
संजय मांजरेकर ने पहले पॉइंट में कहा, ‘उन बल्लेबाजों को लाया जाए जो स्पिन के खिलाफ बैटिंग ऑर्डर में ऊपर सॉफ्ट स्किल्स के साछ बल्लेबाजी कर पाएं।’ मांजरेकर ने दूसरे पॉइंट में कहा, ‘एक व्यक्ति भारतीय बल्लेबाजों को थ्रो डाउन में तमाम धीमी गेंद डाल रहा है।’ पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने तीसरे पॉइंट में कहा, ‘एक और विकेट टेकिंग ऑप्शन के लिए कुलदीप का खेलना जरूरी है।’
अब भारत के सामने होगी जिम्बाब्वे की चुनौती
सुपर 8 में अब भारत का अगला मुकाबला जिम्बाब्वे के साथ 26 फरवरी को है। यह मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। बता दें कि जिम्बाब्वे भी अब तक इस टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारी है। वे ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंंका को हराकर आ रहे हैं। सेमीफाइनल की लिहाज से भारत को हर हाल में जिम्बाब्वे को हराना होगा।













