अर्शदीप सिंह ने बुजुर्ग महिला के छुए पैर
दरअसल, वायरल हो रहे वीडियो में एक बुजुर्ग महिला से अर्शदीप सिंह मिलते हैं। सबसे पहले वह उनको ‘सत श्री अकाल’ करते हैं। इसके बाद जैसे घर परिवार में अपनों से बड़ों के पैर छुए जाते हैं। ठीक उसी तरह अर्शदीप सिंह ने बुजुर्ग महिला के पैर छुए और उनसे आशीर्वाद लिया। इसके बाद महिला ने उनसे फोटो खिंचवाने के लिए कहा।
अर्शदीप ने फिर उनके साथ फोटो भी खिंचवाई। उनकी इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। इससे अर्शदीप के संस्कारों के बारे में भी पता चलता है।
विजय हजारे ट्रॉफी में अर्शदीप का कमाल
26 साल के अर्शदीप सिंह ने बीते 3 जनवरी को विजय हजारे ट्रॉफी के इस सीजन का अपना पहला मुकाबला खेला। पहले मुकाबले में ही अर्शदीप छा गए। उन्होंने सिक्किम के खिलाफ खेलते हुए पंजाब के लिए 5 विकेट झटके। 10 ओवर में सिंह ने सिर्फ 34 रन दिए। उनकी इस परफॉर्मेंस के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी मिला।
अर्शदीप सिंह के चलते पंजाब ने सिक्किन को महज 75 रन पर ऑल आउट कर दिया और 76 रन का टारगेट सिर्फ 6.2 ओवर में बिना कोई विकेट खोए चेज कर लिया।
11 जनवरी से खेलेंगे न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज
11 जनवरी से भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैच की वनडे सीरीज शुरू होने वाली है, जिसके लिए बीसीसीआई ने बीते शनिवार को ही स्क्वाड अनाउंस किया है। 15 सदस्यीय टीम में अर्शदीप सिंह का भी नाम है। इसके बाद अर्शदीप 21 जनवरी से न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैच की टी20 सीरीज खेलेंगे। फिर 7 फरवरी से टी20 वर्ल्ड कप में भी भाग लेंगे।













