काबा से जुड़े पवित्र कपड़े की खेप की डिलीवरी अमीराती महिला व्यवसायी अजीजा अल-अमहदी ने कराई थी। फरवरी और मार्च 2017 के दौरान हुए भेजे गए संदेशों से पता चलता है कि अजीजा अल-अहमदी किस्वा से जुड़े तीन टुकड़ों की खेप की डिलीवरी एपस्टीन तक सुनिश्तित की थी। ईमेल से पता चलता है कि ये सामान सऊदी अरब से ब्रिटिश एयरवेज के जरिए हवाई जहाज से फ्लोरिडा भेज गए थे।
काबा को ढकने वाला किस्वा क्या है?
किस्वा एक काला कपड़ा होता है, जिस पर सोने की कढ़ाई की गई होती है। इससे सऊदी अरब में इस्लाम के सबसे पवित्र स्थल पर काबा को ढकता है। किस्वा दुनियाभर के मुसलमानों के लिए गहरा धार्मिक महत्व रखता है। हर साल कपड़े को हटाया जाता है और उसकी जगह काबा पर नया कवर चढ़ाया जाता है। पिछले किस्वा के कुछ हिस्सों को अनमोल कलाकृतियों के रूप में माना जाता है।
एपस्टीन को दिए गए तीन टुकड़े
एपस्टीन फाइल में शामिल ईमेल में किस्वा के तीन अलग-अलग टुकड़ों के बारे में बताया गया है। यह शिपपेंट मार्च 2017 में एपस्टीन के घर पहुंच, जब वह जेल की सजा काट चुका था और यौन अपराधी साबित हो चुका था। अजीजा अल-अहमदी ने 22 मार्च 2017 को एक ईमेल भेजा जिसमें किस्वा के धार्मिक महत्व के बारे में बताया था। उसने कहा कि तवाफ के दौरान कम से कम 1 करोड़ मुसलमानों ने इसे छुआ था।
ईमेल में अजीजा ने लिखा, वे काबा के चारों ओर सात चक्कर लगाते हैं और हर कोई जितना हो सके उसे छूने की कोशिश करता है। उन्होंने अपनी प्रार्थनाएं, आंसू और उम्मीदें इस कपड़े पर रखीं। उम्मीद है कि उनकी सभी प्रार्थनाएं स्वीकार हो जाएंगी। ईमेल से यह पता नहीं चलता कि अहमदी कभी एपस्टीन के आइलैंड पर गई थीं या नहीं। एक और मैसेज में एपस्टीन की असिस्टेंट लेस्ली ग्रॉफ ने एक DNA टेस्टिंग किट भेजने के बारे में बताया था। हालांकि, यह साफ नहीं है इसे किसलिए भेजा गया।
अजीजा अल-अहमदी कौन हैं?
अजीजा अल-अहमदी सऊदी व्यवसायी हैं, जो संयुक्त अरब अमीरात में रहती हैं। अल-अहमदी एक इलेक्ट्रॉनिक गेम्स कंपनी की मालकिन हैं। वे खुद को अग्रणी सऊदी बिजनेसवूमैन और रॉयल कोर्ट की सलाहकार बताती हैं। रिपोर्टों के मुताबिक, जेफरी के साथ उनका संपर्क तब शुरू हुआ जब जेफरी ने रॉयल कोर्ट को मैसेज भेजा, जिसमें क्रिप्टोकरेंसी की तरह एक इस्लामिक डिजिटल करेंसी बनाने का आइडिया दिया। अजीजा को इसमें दिलचस्पी हुई और उन्होंने बातचीत शुरू की। इसके पीछे ऐसी करेंसी बनाने का इरादा था जो इस्लामिक दुनिया को आकर्षित करे।













