एक वीडियो में, ‘धुरंधर‘ की स्टार सारा अर्जुन अपने पिता राज अर्जुन के साथ प्रस्तुतियों को एंजॉय करती नजर आईं। सारा के ठीक सामने बैठी तमन्ना किसी से बातचीत करती दिखीं। एक वीडियो में तमन्ना खुशी से नाचती हुई नजर आईं, जबकि सारा उन्हें देखती रहीं। एक और वीडियो में सारा श्रीनिधि शेट्टी के साथ नाचती हुई दिखाई दीं। मौनी भी समारोह का हिस्सा थीं और उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने दोस्तों के साथ उत्सव मनाते हुए तस्वीरें शेयर कीं।
वीडियो में नाचती हुईं एक्ट्रेसेस
श्रीनिधि और तमन्ना ने साथ में एक फोटो भी क्लिक की, जो ऑनलाइन सामने आई। ईशा फाउंडेशन द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में, सारा को यह कहते हुए सुना जा सकता है, ‘आप सभी को महाशिवरात्रि की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। मैं बहुत ही खूबसूरत समय बिता रही हूं। मैं यहां आकर और अब तक इतने शानदार परफॉर्मेंस देखकर कितना आभारी और धन्य महसूस कर रही हूं, इसे शब्दों में व्यक्त नहीं कर सकती। मैं डांस शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं।’
तमन्ना भाटिया और सारा अर्जुन की अगली फिल्म
तमन्ना अगली बार सिद्धार्थ मल्होत्राके साथ फिल्म ‘वन – फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ में नजर आएंगी। अरुणभ कुमार और दीपक मिश्रा की निर्देशित और बालाजी मोशन पिक्चर्स की बनाई यह थ्रिलर फिल्म 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। सारा अगली बार ‘धुरंधर: द रिवेंज’ में नजर आएंगी। आदित्य धर की निर्देशित इस फिल्म में रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर माधवन लीड रोल्स में हैं, साथ ही राकेश बेदी और दानिश पंडोर भी अहम रोल्स हैं। यह फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
मौनी रॉय और श्रीनिधि शेट्टी की फिल्में
मौनी अगली बार ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में नजर आएंगी। डेविड धवन की निर्देशित इस फिल्म में वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े भी नजर आएंगे और यह 5 जून 2026 को रिलीज होने वाली है। श्रीनिधि अगली बार वेंकटेश-त्रिविक्रम की फिल्म ‘आदर्श कुतुमम हाउस नंबर 47’ में दिखाई देंगी। यह फिल्म संभवतः 2026 की गर्मियों में रिलीज होगी।













