• Technology
  • ‘सबसे ज्यादा खतरा नौकरियों पर, 2026 में और तेज हो जाएगा एआई’, गॉडफादर की भविष्यवाणी बढ़ा देगी धड़कन, जानें और क्या-क्या कहा?

    कंप्यूटर वैज्ञानिक और एआई के गॉडफादर कहलाने वाले जेफ्री हिंटन अक्सर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के खतरों और नकारात्मक परिणामों पर चर्चा करते रहे हैं। हाल ही में सीएनएन के एक कार्यक्रम में उन्होंने 2026 के बारे में एआई से जुड़ा प्रीडिक्शन किया है। उनका कहना है कि अगले साल एआई और ज्यादा तेज हो जाएगा। यह


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk दिसम्बर 29, 2025
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    कंप्यूटर वैज्ञानिक और एआई के गॉडफादर कहलाने वाले जेफ्री हिंटन अक्सर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के खतरों और नकारात्मक परिणामों पर चर्चा करते रहे हैं। हाल ही में सीएनएन के एक कार्यक्रम में उन्होंने 2026 के बारे में एआई से जुड़ा प्रीडिक्शन किया है। उनका कहना है कि अगले साल एआई और ज्यादा तेज हो जाएगा। यह इतना ताकतवर बनेगा कि बहुत सारी नौकरियां छीन लेगा। अभी एआई कॉल सेंटर की नौकरियां ले रहा है, लेकिन जल्द ही कई अन्य काम भी यह करने लगेगा। हिंटन ने कहा कि 2025 एआई के लिए बहुत महत्वपूर्ण साल था और 2026 में यह और तेजी से आगे बढ़ेगा। हिंटन की बातों से यही लगता है कि 2026 में एआई से सबसे अधिक खतरा कामगर वर्ग को ही है।

    एआई तेजी से आगे बढ़ रहा है

    फॉर्च्यून की रिपोर्ट (Ref.) के मुताबिक, हिंटन के अनुसार एआई हर सात महीने में दोगुनी तेजी से काम करने लगता है। उदाहरण के लिए, पहले जो कोडिंग का काम एक घंटे में होता था, अब एआई उसे मिनटों में कर देता है। कुछ सालों में जो सॉफ्टवेयर बनाने का काम एक महीने लगता है, वह भी एआई कर लेगा। इससे सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की नौकरियां बहुत कम हो जाएंगी। हिंटन का मानना है कि एआई पहले से सोचा गया था उससे भी ज्यादा तेजी से आगे बढ़ रहा है। वे कहते हैं कि यह तकनीक अब तर्क करने और लोगों को धोखा देने में भी बेहतर हो गई है।

    एआई के खतरे बढ़े

    2023 में हिंटन ने गूगल कंपनी छोड़ दी थी ताकि एआई के खतरे के बारे में खुलकर बोल सकें। अब वे कहते हैं कि पहले से ज्यादा चिंता हो रही है। अगर एआई को लगे कि कोई उसे बंद करने की कोशिश कर रहा है, तो वह धोखा दे सकता है ताकि अपना काम जारी रख सके। हिंटन ने चेतावनी दी कि एआई अगर अपने लक्ष्य पूरा करने के लिए लोगों को धोखा देगा तो बड़ा खतरा हो सकता है। वे कहते हैं कि एआई इंसानों से ज्यादा चालाक हो सकता है।

    अमीरों को और अमीर बनाएगा एआई?

    एआई कंपनियां सुरक्षा पर काम कर रही हैं, लेकिन लाभ कमाने की जल्दी भी है। हिंटन कहते हैं कि कुछ कंपनियां सोचती हैं कि अच्छाई के लिए थोड़ा नुकसान सहना ठीक है। जैसे बिना ड्राइवर की कारें कुछ लोगों की जान ले सकती हैं, लेकिन सामान्य ड्राइवरों से कम दुर्घटनाएं होंगी। पहले भी हिंटन ने कहा था कि एआई से बड़ी कंपनियां बहुत पैसा कमाएंगी क्योंकि सस्ते में काम करवाएंगी। इससे कुछ लोग बहुत अमीर होंगे और ज्यादातर गरीब।

    एआई के फायदे भी हैं

    एआई सिर्फ खतरा नहीं है, इसके बहुत फायदे भी हैं। हिंटन मानते हैं कि यह मेडिकल, एजुकेशन और क्लाइमेट चेंज जैसे क्षेत्रों में बड़ी मदद करेगा। नए आविष्कार होंगे और समस्याएं हल होंगी। लेकिन वे कहते हैं कि फायदों के साथ डरावनी बातें भी आ रही हैं। हिंटन को लगता है कि खतरे फायदों से ज्यादा हो सकते हैं।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।