अर्चना पूरन सिंह ने जब दोनों बेटों को बताया कि वह उन्हें साथ में समय रैना से मिलवाने ले जा रही हैं, तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं था। आर्यमन और आयुष्मान कार में बैठ गए और मॉम अर्चना से कहा कि वो समय रैना के बहुत बड़े फैन हैं। साथ ही कहा कि उनके पास कुछ तगड़े रियल आइडियाज हैं, जो वो समय रैना के साथ शेयर करना चाहते हैं। अगर समय मान जाते हैं तो फिर उनके साथ शूट करेंगे। इस हसीन सपने के साथ आर्यमन और आयुष्मान दोनों समय रैना से मिलने पहुंचे, पर मिलने के बाद सब उल्टा हो गया।
समय रैना ने अर्चना के बेटों को किया रोस्ट, पूछी उनकी उम्र और उड़ाया मजाक
समय रैना ने अर्चना पूरन सिंह के बेटों से मिलते ही उन्हें रोस्ट करना और मजाक उड़ाना शुरू कर दिया। समय ने खासकर आरी यानी आर्यमन का उनके कपड़ों के लिए मजाक उड़ाया। समय ने फिर आर्यमन और आयुष्मान से उनकी उम्र पूछी। जब पता चला कि आर्यमन 30 साल के हैं और आयुष्मान 26 साल के, तो समय रैना को उनकी खिंचाई करने और जोक मारने का एक और मौका मिल गया।
समय रैना बोले- क्या बनके घूम रहे हो? उम्र के हिसाब से बिहेव करो
समय रैना को पता चला कि आर्यमन की सगाई हो चुकी है और शादी होने वाली है, तो उन्होंने उनसे अपनी उम्र के हिसाब से बिहेव करने को कहा। समय ने कहा, ‘क्या बनके घूम रहे हो भाई? मैं तो कभी अंदाजा ही नहीं लगा पाता कि तुम 30 साल के हो क्योंकि तुम 22-23 साल के लड़के की तरह बिहेव करते हो।’ यह सुनकर सभी हंसने लगे। इसके बाद समय रैना ने आर्यमन और आयुष्मान से कैमरा ले लिया और अर्चना पूरन सिंह से बात करने लगे। फिर दोनों ने अपनी एड फिल्म के लिए शूट किया।
समय रैना ने रिजेक्ट किया आयुष्मान का आइडिया
इसके बाद आर्यमन और आयुष्मान ने अपने-अपने आइडिया समय रैना को सुनाए। लेकिन आयुष्मान का आइडिया रिजेक्ट हो गया और समय रैना ने उनसे कहा कि वह कुछ और फनी सोचें। फिर समय रैना ने अर्चना पूरन सिंह और उनकी पूरी फैमिली को अपने घर पर बुलाया। इसे अर्चना और आर्यमन के अगले व्लॉग में दिखाया जाएगा।
अर्चना पूरन सिंह के बेटे क्या करते हैं?
अर्चना के दोनों बेटे आर्यमन और आयुष्मान एंटरटेनमेंट की दुनिया में ही नाम कमाना चाहते हैं और सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं। दोनों ऑडिशन देते रहते हैं और यट्यूब चैनल भी चला रहे हैं। अर्चना के बड़े बेटे आर्यमन को साल 2025 में कार का एक बड़ा विज्ञापन मिला, जिसमे उन्होंने एक्टिंग की। वहीं, छोटे बेटे आयुष्मान भी फिल्मों, टीवी और वेब सीरीज के लिए ऑडिशन देते रहते हैं। वह दुनिया के टॉप-100 स्टू़डेंट्स में शुमार रहे हैं और स्कूल में हर क्लास में लगातार फर्स्ट आते रहे। आयुष्मान ने खुद की बेकरी भी शुरू की थी, लेकिन वह बिजनेस असफल रहा। आयुष्मान कमाल के कुक हैं और उनकी बनाई मैंगो बटर पनीर डिश की तारीफ शेफ संजीव कपूर भी कर चुके हैं।
समय रैना का शो और विवाद
समय रैना की बात करें, उन्हें डार्क कॉमेडी का किंग कहा जाता है। वह ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ शो चलाते थे। उसके एक एपिसोड में रणवीर अल्लाहबादिया ने एक ऐसी टिप्पणी की कि विवाद हो गया। और तो और समय रैना का शो निशाने पर आ गया। उसे बंद करना पड़ा। साथ ही समय रैना के सभी पुराने जोक्स रडार पर आ गए। समय रैना पर अपने शो में एक नेत्रहीन का मजाक उड़ाने का भी आरोप लगा था।













