• Entertainment
  • सरगुन मेहता ने प्रेग्नेंसी की खबरों पर दिया जवाब, कहा- इतनी लंबी प्रेग्नेंसी किसी की होती भी है क्या?

    सोशल मीडिया पर अक्सर सेलेब्रिटीज की पर्सनल लाइफ को लेकर बिना आधार की अफवाहें फैल जाती हैं, जो कि उनकी निजी जिंदगी को परेशान करने लगी हैं। ऐसा ही कुछ कई समय से टीवी-पंजाबी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री सरगुन मेहता और उनके पति रवि दुबे के साथ हो रहा था। दरअसल, पिछले काफी समय से


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 22, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    सोशल मीडिया पर अक्सर सेलेब्रिटीज की पर्सनल लाइफ को लेकर बिना आधार की अफवाहें फैल जाती हैं, जो कि उनकी निजी जिंदगी को परेशान करने लगी हैं। ऐसा ही कुछ कई समय से टीवी-पंजाबी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री सरगुन मेहता और उनके पति रवि दुबे के साथ हो रहा था।

    दरअसल, पिछले काफी समय से सोशल मीडिया पर लगातार यह खबरें फैल रही थीं कि रवि दूबे पापा बनने वाले हैं, सरगुन मेहता प्रेग्नेंट हैं। इन खबरों को लेकर कपल की ओर से कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है।

    ‘उनके हिसाब से तो मैं पिछले 2 साल से प्रेग्नेंट हूं’

    सरगुन ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए इन खबरों पर विराम लगा दिया है। उन्होंने एक नोट शेयर किया, जिसमें एक्ट्रेस ने खंडन करते हुए लिखा, ‘अफवाह फैलाने वालों को तो पिछले 2 साल से मेरी प्रेग्नेंसी के बारे में मुझसे पहले ही सब पता चल जाता है। उनके हिसाब से तो मैं पिछले 2 साल से प्रेग्नेंट हूं। भला, इतनी लंबी प्रेग्नेंसी किसी की होती भी है क्या?’

    अफवाह फैलाने वालों को तो पिछले 2 साल से मेरी प्रेग्नेंसी के बारे में मुझसे पहले ही सब पता चल जाता है। उनके हिसाब से तो मैं पिछले 2 साल से प्रेग्नेंट हूं। भला, इतनी लंबी प्रेग्नेंसी किसी की होती भी है क्या?
    सरगुन मेहता

    ‘बिना किसी आधार की खबरें फैलाना बंद करें’

    एक्ट्रेस ने आगे लिखा, ‘प्लीज चुप रहिए और बिना किसी आधार की खबरें फैलाना बंद करें। कोई भी खबर फैलाने से पहले हमसे या हमारी टीम से एक बार पूछ लेना ज्यादा मुश्किल नहीं है, ताकि सही जानकारी सामने आ सके।’

    ‘आपको ऐसी प्रेग्नेंसी के बारे में कैसे पता चल गया’

    सरगुन मेहता ने अपने इस नोट को शेयर कर लिखा, ‘आपको ऐसी प्रेग्नेंसी के बारे में कैसे पता चल गया, जिसके बारे में मुझे और रवि को ही कोई जानकारी नहीं है? प्लीज ऐसी अफवाहें फैलाना बंद करें।’ सरगुन के पोस्ट शेयर करने के बाद कई यूजर्स और दोस्तों ने रिएक्शन दिया है। एक्ट्रेस गौहर खान ने कॉमेंट बॉक्स में हाथ जोड़ते हुए प्रतिक्रिया दी, तो सरगुन के पति रवि दुबे ने लिखा- क्या कैप्शन है।

    अविका गौर की प्रेग्नेंसी की खबरें भी गलत निकलीं

    सेलेब्स को अपनी निजी जिंदगी को लेकर बार-बार ऐसे झूठे दावों का सामना करना पड़ता है। इससे पहले कई सेलेब्स इस तरह की झूठी अफवाहों का सामना कर चुके हैं। ‘आनंदी’ के नाम से घर-घर में फेमस अविका गौर की प्रेग्नेंसी की खबरें भी गलत निकलीं। ‘बालिका वधू’ और ‘ससुराल सिमर का’ से फेमस हुईं अविका गोर ने शादी के बाद उड़ी प्रेग्नेंसी की खबरों को सरासर झूठा बताया था। उनकी शादी के महज चार महीने बाद शुरू हुई। अविका ने ‘टेली टॉक इंडिया’ के साथ बातचीत में कहा था, ‘ये सारी प्रेग्नेंसी की अफवाहें पूरी तरह से झूठी हैं. ऐसा कुछ भी नहीं है. कोई और खबर है, क्या है वो हम जल्द बताएंगे।’

    कटरीना कैफ को लेकर भी थी चर्चा

    वहीं कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने जब सोशल मीडिया पर जब प्रेग्नेंसी की खबर अनाउंस की, उससे काफी पहले से एक्ट्रेस के मां बनने की खबरें सोशल मीडिया पर छाई रही हैं। इनफैक्ट कई वीडियोज़ में विदेश में सड़क पर चलती हुई कटरीना का बेबी बंप भी दिखाया गया था, जो झूठी निकली।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।