• Sports
  • सलमान अली आगा गुरु की इज्जत कैसे करते हैं सीखो! अफगानिस्तानी इब्राहिम जादरान ने प्लेयर ऑफ द मैच कर दिया समर्पित

    नई दिल्ली: अफगानिस्तान क्रिकेट में एक भावनात्मक अध्याय का अंत जीत के साथ हुआ है। कनाडा के खिलाफ मिली 82 रनों की बड़ी जीत के बाद, स्टार ओपनर इब्राहिम जादरान ने अपनी प्लेयर ऑफ द मैच ट्रॉफी मुख्य कोच जोनाथन ट्रॉट को समर्पित कर एक मिसाल पेश की है। ट्रॉट का अफगानिस्तान टीम के साथ


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 20, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: अफगानिस्तान क्रिकेट में एक भावनात्मक अध्याय का अंत जीत के साथ हुआ है। कनाडा के खिलाफ मिली 82 रनों की बड़ी जीत के बाद, स्टार ओपनर इब्राहिम जादरान ने अपनी प्लेयर ऑफ द मैच ट्रॉफी मुख्य कोच जोनाथन ट्रॉट को समर्पित कर एक मिसाल पेश की है। ट्रॉट का अफगानिस्तान टीम के साथ अनुबंध टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सफर के साथ ही समाप्त हो गया है। उनकी कोचिंग में अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की है। उन्होंने इस टीम को आईसीसी टूर्नामेंट में अच्छी तरह खेलना सिखाया।

    इब्राहिम जादरान का मास्टरक्लास और कोच को सम्मान

    कनाडा के खिलाफ इब्राहिम जादरान ने कलाईयों का जादू दिखाते हुए 56 गेंदों में नाबाद 95 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 5 छक्के शामिल थे। अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 204/4 का विशाल स्कोर खड़ा किया। मैच के बाद जादरान ने कहा, ‘मैं यह पुरस्कार कोच जोनाथन ट्रॉट को समर्पित करता हूं। उन्होंने मेरा बहुत समर्थन किया है और मुझे बहुत कुछ सिखाया है। आज हमारे साथ उनका आखिरी दिन है और हम उन्हें बहुत मिस करेंगे।’ पाकिस्तान को इससे सीख लेनी चाहिए कि अपने गुरु की इज्जत कैसे करते हैं। इसी वर्ल्ड कप में एक वीडिया वायरल हुआ था जहां पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा कोच के सामने पानी की बोतल गुस्से में फेकते हुए दिख रहे थे।

    जोनाथन ट्रॉट के कारण अफगान क्रिकेट के देखा सुनहरा दौर

    2022 में अफगानिस्तान से जुड़ने वाले जोनाथन ट्रॉट के मार्गदर्शन में टीम ने नई ऊंचाइयों को छुआ। उनके कार्यकाल के दौरान अफगानिस्तान ने बड़े आईसीसी टूर्नामेंटों में दिग्गज टीमों को धूल चटाई और अपनी एक अलग पहचान बनाई। कप्तान राशिद खान ने भी ट्रॉट की विदाई पर भावुक होते हुए कहा, ‘ट्रॉट का हमारी सफलता में बहुत बड़ा हाथ रहा है। उन्हें जाते हुए देखना इमोशनल है, लेकिन हम उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हैं।’

    राशिद खान ने किया टीम के प्रदर्शन का विश्लेषण

    कनाडा को 118 रनों पर रोकने (मोहम्मद नबी के 4 विकेट) के बाद राशिद खान ने टूर्नामेंट के अपने सफर पर बात की। उन्होंने स्वीकार किया कि दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के खिलाफ हार उन्हें लंबे समय तक चुभेगी। राशिद ने कहा, ‘हमें डेथ ओवरों में अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी पर काम करने की जरूरत है। हमारे पास बेहतरीन स्पिनर्स और टॉप ऑर्डर बल्लेबाज हैं, लेकिन फिनिशिंग में सुधार करना होगा।’

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।