• Entertainment
  • सलमान खान ने अपने बर्थडे पर मेहमानों के लिए खुद बनाया भेल, जेनेलिया ने दिखाया वीडियो, खूब मिल रही तारीफ

    सलमान खान वाकई में किसी का भाई, किसी की जान’ हैं। उन्होंने हाल ही में 27 नवंबर को अपना 60वां जन्मदिन मनाया। सलमान खान के इस बर्थडे के जश्न के दौरान रितेश और जेनेलिया देशमुख भी उनके पनवेल स्थित फार्महाउस पर मौजूद थे। इसी सेलिब्रेशन का एक मजेदार वीडियो सामने आया है जिसमें वो भेल


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk दिसम्बर 29, 2025
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    सलमान खान वाकई में किसी का भाई, किसी की जान’ हैं। उन्होंने हाल ही में 27 नवंबर को अपना 60वां जन्मदिन मनाया। सलमान खान के इस बर्थडे के जश्न के दौरान रितेश और जेनेलिया देशमुख भी उनके पनवेल स्थित फार्महाउस पर मौजूद थे। इसी सेलिब्रेशन का एक मजेदार वीडियो सामने आया है जिसमें वो भेल पुरी बनाते दिख रहे हैं। जेनेलिया ने ये वीडियो अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसमें सलमान खान मेहमानों के लिए खुद भेल बनाते दिख रहे हैं।

    सलमान जिनसे करीब हैं, उनके साथ अपनापन जताने के लिए वो कुछ भी कर सकते हैं। सलमान खान अपने बर्थडे पर रितेश देशमुख और जेनेलिया देशमुख को भेल पुरी परोसते हुए दिखे थे। सलमान जब भेल बना रहे थे तो इस मोमेंट को जेनेलिया ने कैप्चर कर लिया और अब उन्होंने भाईजान के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

    जेनेलिया बोलीं- सलमान खान जैसा कोई नहीं

    जेनेलिया ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, ‘सलमान खान जैसा कोई नहीं, वो आपको घर जैसा महसूस कराने और खास महसूस कराने के लिए हर संभव कोशिश करते हैं। इस बार उन्होंने बेहद स्वादिष्ट भाऊची भेळ परोसी है। हम आपसे प्यार करते हैं!’ इस वीडियो पर लोगों ने बतौर होस्ट सलमान की जमकर तारीफ की है।

    रितेश देशमुख के लिए बनाते दिख भेल

    इस वीडियो में सलमान के सामने रितेश देशमुख भी खड़े दिख रहे हैं जिनके लिए वो इतनी मेहनत से भेल बना रहे हैं। बता दें कि सलमान के इस बर्थडे सेलिब्रेशन पर संजय दत्त, करिश्मा कपूर, मीका सिंह, रकुल प्रीत सिंह, जैकी भगनानी, आदित्य रॉय कपूर और तमाम बॉलीवुड के सितारे इस पार्टी में शामिल हुए थे।

    पूरा खान परिवार हुआ शामिल

    वहीं खान परिवार के सभी सदस्य भी इस पार्टी में मौजूद थे जिनमें अरबाज खान और उनकी पत्नी शूरा अपनी बेटी के साथ, सलीम खान, सलमा खान, सोहेल खान, अर्पिता खान शर्मा, आयुष शर्मा , निर्वाण खान, अरहान खान और अन्य लोग भी में शामिल हुए।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।