• Crime
  • साइबर फ्रॉड से न हों परेशान, मोबाइल से ऐसे करें शिकायत और ट्रैक करें स्टेटस, स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

    हाल ही में दिल्ली में एक बुजुर्ग दंपति से 14.5 करोड़ की लूट हुई। लुटेरे न घर में घुसे..ना हथियार दिखाया, बस दूर कहीं बैठे-बैठे उनकी जिंदगी भर की गाड़ी कमाई खाली करते चले गए। समाज सेवा करने के इरादे से अमेरिका से भारत आकर बसे बुजुर्ग पति-पत्नी को 17 दिन तक डिजिटल अरेस्ट करके


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 29, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    हाल ही में दिल्ली में एक बुजुर्ग दंपति से 14.5 करोड़ की लूट हुई। लुटेरे न घर में घुसे..ना हथियार दिखाया, बस दूर कहीं बैठे-बैठे उनकी जिंदगी भर की गाड़ी कमाई खाली करते चले गए। समाज सेवा करने के इरादे से अमेरिका से भारत आकर बसे बुजुर्ग पति-पत्नी को 17 दिन तक डिजिटल अरेस्ट करके रखा गया। इस तरह के साइबर क्राइम की खबरें आप लगभग हर रोज ही पढ़ते-सुनते आ रहे हैं।

    पीआईबी की एक रिपोर्ट के मुताबिक 86 फीसदी परिवारों में अब इंटरनेट है। 2022 में जहां साइबर सिक्योरिटी से जुड़े मामलों की संख्या 10.29 लाख थी, वो 2024 में बढ़कर 22.68 लाख हो गई। साल 2025 की बात करें अकेले दिल्ली में 1200 करोड़ रुपये की साइबर ठगी हो चुकी है। लेकिन क्या आपने सोचा है कि अगर कभी आपके साथ ऐसा कुछ हो जाए तो आपको क्या करना है? क्या आप जानते हैं कि साइबर फ्रॉड या अपराध की शिकायत कैसे दर्ज कर सकते हैं? यही नहीं शिकायत दर्ज करने के बाद उसे ट्रैक कैसे कर सकते हैं?

    साइबर अपराध क्या है?

    साइबर क्राइम व‍िशेषज्ञों के मुताब‍िक आम भाषा में ऐसा कोई भी गैर कानूनी काम, जिसमें कंप्यूटर या कम्युनिकेशन डिवाइस जैसे मोबाइल फोन या कंप्यूटर नेटवर्क का इस्तेमाल हुआ है, वो साइबर क्राइम की श्रेणी में आएगा। इसमें सिर्फ फेक मैसेज के जरिए खाते से पैसा निकालना या डिजिटल अरेस्ट करना ही नहीं है। साइबर क्राइम की श्रेणी में पूरे 24 अपराध शामिल हैं।

    साइबर क्राइम की शिकायत के लिए आपके पास कई विकल्प

    अगर आप साइबर क्राइम से संबंधित कोई शिकायत दर्ज कराना चाहते हैं तो ऑनलाइन आराम से इसे दर्ज करा सकते हैं। साइबर फ्रॉड की शिकायत दर्ज कराने के लिए आपके पास तीन विकल्प होंगे। महिला या बच्चों से संबंधित क्राइम में आप चाहें तो अपना नाम गोपनीय भी रख सकते हैं। आपको अपनी पहचान उजागर करने की जरूरत नहीं है।

    • महिला या बच्चों से संबंधित क्राइम
    • वित्तीय फ्रॉड
    • अन्य साइबर क्राइम

    साइब्रर क्राइम की शिकायत कैसे करें

    STEP-1

    • ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने के लिए आपको पोर्टल पर जाएं
    • यहां आपको शुरू में ही Register a Complaint का विकल्प दिखेगा, इसमें ऊपर बताए तीनों विकल्प होंगे
    • मान लीजिए आपके खाते से पैसा उड़ाया गया है तो आप Financial Fraud में जाकर Register a Complaint पर क्लिक करें
    • मैसेज को पढ़कर File a Complaint पर क्लिक करें और I Accept पर क्लिक करें

    STEP-2

    • आपकी स्क्रीन पर एक तरफ चेक लिस्ट दिखेगी, उसे ध्यान से पढ़ें
    • पहली बार शिकायत के लिए New User पर जाकर लॉगिन बनाना होगा
    • अपना राज्य चुनें, लॉगिन आईडी में मेल आईडी भरें, मोबाइल नंबर लिखें Get OTP पर क्लिक करें
    • अब आपके मोबाइल पर जो ओटीपी आया है, उसे भरें, Captcha Code भरें और सबमिट कर दें

    STEP-3

    • अब अपने email id और मोबाइल नंबर ओटीपी से लॉगिन करें
    • इसके बाद शिकायत के लिए आवेदन फॉर्म खुल जाएगा
    • इसमें 4 सेक्शन होंगे, जिन्हें 1-1 करके भरना होगा
    • पहले सेक्शन में शिकायत और घटना के बारे में जानकारी देनी होगी
    • इसमें आपको घटना की तारीख और समय बताना होगा
    • आपको ये भी बताना होगा कि कितने पैसों का नुकसान हुआ
    • आपकी शिकायत को प्रूव करने वाला दस्तावेज भी अपलोड करना होगा
    • 200 शब्दों में घटना की जानकारी देनी होगी।

    STEP-4

    • दूसरे सेक्शन में आपको संदिग्ध के बारे में जानकारी देनी है
    • अगर आपके पास इस बारे में जानकारी नहीं है तो आगे बढ़ सकते हैं
    • तीसरे सेक्शन में शिकायतकर्ता की जानकारी खुलेगी
    • यहां आपको यह बताना होगा कि आप खुद शिकायत कर रहे हैं या किसी और के लिए
    • फिर पीड़ित के पहचान पत्र की सॉफ्ट कॉपी को अपलोड करना होगा
    • आखिरी सेक्शन में आप अपनी शिकायत को ध्यान से पढ़कर सबमिट कर सकते हैं
    • शिकायत सबमिट करने के बाद Acknowledgment Number को संभालकर रखें

    साइबर क्राइम की शिकायत का स्टेटस कैसे जानें?

    साइबर क्राइम में शिकायत दर्ज करने के बाद अगर आप उसका स्टेटस जानना चाहते हैं या Cyber Crime Complaint Track करना चाहते हैं तो भी अपने मोबाइल से ही पता चल जाएगा। इसके लिए आपको फिर से साइबर क्राइम के पोर्टल पर जाना होगा।

    • पोर्टल पर Track Your Complaint पर क्लिक करें
    • स्क्रीन पर खुले फॉर्म में Acknowledgment Number भरें और Get OTP पर क्लिक करें
    • मोबाइल पर आए ओटीपी को भरें और कैप्चा कोड भरकर सबमिट कर दें
    • आपकी शिकायत का लेटेस्ट स्टेटस आपको पता चल जाएगा

    साइबर क्राइम की शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर

    अगर आपके साथ हुए साइबर अपराध में आपको इमरजेंसी में मदद की जरूरत है तो ऑनलाइन शिकायत करने के बजाय आप नेशनल पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112, राष्ट्रीय महिला हेल्पलाइन नंबर 181 और साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर (Cyber Crime Helpline Number) 1930 पर संपर्क कर सकते हैं। भारत सरकार की नई पहल ‘चक्ष’ से भी आप मदद ले सकते हैं।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।