• Sports
  • साउथ अफ्रीका ने बदला ले लिया, भारत की हार पर पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर का ये कैसा बयान?

    नई दिल्ली: साउथ अफ्रीका ने डिफेंडिंग चैंपियन भारत को अहमदाबाद में खेले गए नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सुपर 8 के मुकाबले में 76 रन के बड़े अंतर से हराया। यह भारत की रनों के मामले में टी20 वर्ल्ड कप में सबसे बड़ी हार थी। इस हार के साथ ही भारत का अब सेमीफाइनल में पहुंचना


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 23, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: साउथ अफ्रीका ने डिफेंडिंग चैंपियन भारत को अहमदाबाद में खेले गए नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सुपर 8 के मुकाबले में 76 रन के बड़े अंतर से हराया। यह भारत की रनों के मामले में टी20 वर्ल्ड कप में सबसे बड़ी हार थी। इस हार के साथ ही भारत का अब सेमीफाइनल में पहुंचना कठिन हो गया है। भारत को अब जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने दोनों मैच जीतने होंगे और नेट रन रेट भी बेहतर करनी होगी कि अगर 4-4 अंक पर आकर पॉइंट्स टेबल फंसता है तो भारत आगे निकल जाए। हालांकि भारत की इस हार पर पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद हफीज ने बयान दिया है।

    मोहम्मद हफीज ने अपने बयान में क्या कहा?

    एक पाकिस्तानी शो पर मोहम्मद हफीज ने भारत और साउथ अफ्रीका के मैच को लेकर बात की। उसपर उन्होंने कहा कि साउथ अफ्रीका ने भारत से 2024 के टी20 वर्ल्ड कप फाइनल का बदला लिया है। उन्होंने कहा, ‘यह एक बदला था।’ बता दें कि 2024 का टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेला गया था।

    भारत ने फाइनल में साउथ अफ्रीका को 7 रन से हराया था। टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 7 विकेट पर 176 रन बोर्ड पर लगाए थे। 177 रन के टारगेट का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका 20 ओवर में 8 विकेट पर 169 रन ही बना पाई थी।

    कुछ ऐसा रहा मैच का हाल

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। ऐसे में साउथ अफ्रीका ने पहले बैटिंग करते हुए 7 विकेट पर 187 रन बनाए। डेविड मिलर ने सर्वाधिक 63 रन बनाए। भारत के लिए सबसे ज्यादा 3 विकेट जसप्रीत बुमराह ने लिए।

    188 रन के टारगेट का पीछा करते हुए भारतीय टीम की बैटिंग पूरी तरह से कॉलैप्स कर गई। टीम इंडिया 18.5 ओवर में 111 रन ही ऑल आउट हो गई। शिवम दुबे ने 42 रन बनाए। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज 20 रन भी नहीं बना पाया। मार्को यानसन ने साउथ अफ्रीका के लिए सर्वाधिक 4 विकेट लिए।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।