• Technology
  • सारा कमाल उसके मुंह का था? LIVE वीड‍ियो में ब्‍यूटी फ‍िल्‍टर हटते ही द‍िखा असली चेहरा तो घट गए 1.40 लाख फॉलोअर्स

    आजकल फोन में अच्छी फोटो और वीडियोग्राफी के लिए कई फिल्टर्स मिलते हैं, जिसमें से एक ब्यूटी फिल्टर भी है। इस मोड के कारण एक चीनी इंफ्लूएंसर के 1,40,000 फॉलोअर्स कम हो गए। सोशल मीडिया पर कई पोस्ट शेयर किए जा रहे हैं, इनमें बताया गया है कि चीन की एक ब्यूटी इन्फ्लुएंसर के एक


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 23, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    आजकल फोन में अच्छी फोटो और वीडियोग्राफी के लिए कई फिल्टर्स मिलते हैं, जिसमें से एक ब्यूटी फिल्टर भी है। इस मोड के कारण एक चीनी इंफ्लूएंसर के 1,40,000 फॉलोअर्स कम हो गए। सोशल मीडिया पर कई पोस्ट शेयर किए जा रहे हैं, इनमें बताया गया है कि चीन की एक ब्यूटी इन्फ्लुएंसर के एक लाख 40 हजार फॉलोअर्स कम हो गए हैं, क्योंकि उसकी एक वीडियो में टेक्निकल गड़बड़ी के कारण ब्यूटी फिल्टर डीएक्टिवेट हो गया था। इस वीडियो के कारण डिजिटल ऑथेंटिसिटी पर एक बहस छेड़ दी है।

    ब्यूटी फिल्टर हटते ही दिखा असली चेहरा

    एक्स पर Giggle Guru नाम के अकाउंट से एक ट्वीट में एक वीडियो शेयर किया गया है। इसमें चीन की ब्यूटी इंफ्लूएंसर का एक वीडियो है। इसमें वे डांस कर रही हैं और बीच-बीच में उनके द्वारा वीडियो में लगाया गया ब्यूटी फ्लिटर हट रहा है। यह एक लाइव वीडियो थी, इसलिए इसकी सच्चाई सबके सामने आ गई। कई सेकंड के लिए, इन्फ्लुएंसर की फिल्टर की हुई इमेज की जगह उसका नेचुरल लुक आ जाता है। फ्लिटर के साथ वे ब्राइट स्किन और पतली जॉलाइन में दिख रही थीं। वहीं, फिल्टर के बिना उनका कलर भी डार्क हो गया और वे मैच्योर फीचर्स वाली महिला की तरह दिखने लगीं।

    घट गए 1,40,000 फॉलोअर्स

    रिपोर्ट्स की मानें तो इस वीडियो के बाद इंफ्लूएंसर के फॉलोअर्स तेजी से घटने लगे। हालांकि, सब्सक्राइबर में इतनी खास और तुरंत गिरावट की कोई आधिकारिक जानकारी या डेटा सामने नहीं आया है।

    जिन प्लेटफॉर्म पर वीडियो सामने आया, उनके कमेंट सेक्शन में लोगों ने अलग-अलग रिएक्शन दिए हैं। जहां कुछ यूजर्स ने बिना नाम वाली स्ट्रीमर पर ‘धोखा’ और ‘धोखाधड़ी’ वाले प्रेजेंटेशन का आरोप लगाया, वहीं काफी संख्या में दर्शकों ने कहा कि सॉफ्टवेयर से बने ‘भूत जैसे’ लुक के बजाय उसका नेचुरल लुक बेहतर था।

    असलियत पहचानना आसान नहीं

    इस घटना से एक बात तो साफ हो गई है कि आज की डिजिटल दुनिया में असलियत असल दुनिया से बहुत अलग होती है। आप जो इंटरनेट पर देख रहे हैं, वह कितना सच है, ये जानना बहुत मुश्किल है। साथ ही, ब्यूटी फिल्टर में इतना बड़ा गिल्च आना भी बड़ी बात है। इससे लोगों का भरोस इस तरह के फिल्टर से हट सकता है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।