• Entertainment
  • ‘सासु मां’ को खुश करने के जतन करती दिखीं आम्रपाली दुबे, ‘सास बहू यमराज’ का नया गाना रिलीज

    भोजपुरी सिनेमा की पॉप्युलर एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे जल्द ही अपकमिंग फिल्म ‘सास बहू यमराज’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ एक्टर विक्रांत सिंह नजर आएंगे। मेकर्स ने बुधवार को फिल्म का नया गाना ‘सासुजी सुनीं’ रिलीज कर दिया। भोजपुरी दर्शकों को ये गाना काफी पसंद आ रहा है। अब वे फिल्म के रिलीज


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 28, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    भोजपुरी सिनेमा की पॉप्युलर एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे जल्द ही अपकमिंग फिल्म ‘सास बहू यमराज’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ एक्टर विक्रांत सिंह नजर आएंगे। मेकर्स ने बुधवार को फिल्म का नया गाना ‘सासुजी सुनीं’ रिलीज कर दिया।

    भोजपुरी दर्शकों को ये गाना काफी पसंद आ रहा है। अब वे फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। गाने में सास-बहू के बीच की नोकझोंक को मजेदार अंदाज में दिखाया गया है। आम्रपाली इसमें अपनी सास को मनाती हुई नजर आ रही हैं। गाने का माहौल हल्का-फुल्का और मनोरंजक है, जिसमें पारिवारिक रिश्तों की मिठास और तकरार को बखूबी से दर्शाया गया है।

    आम्रपाली ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया पोस्ट

    आम्रपाली ने इस गाने की जानकारी इंस्टाग्राम पर शेयर की है। उन्होंने स्टोरीज सेक्शन पर गाने का पोस्टर शेयर कर लिखा, ‘सासुजी सुनीं रिलीज हो चुका है।’ इस गाने को अल्का झा ने अपनी मधुर आवाज में गाया है, जबकि इसके लिरिक्स धरम हिंदुस्तानी ने लिखे हैं और ओम झा ने म्यूजिक तैयार किया है।

    आम्रपाली दुबे और विक्रांत सिंह के अलावा समर्थ चतुर्वेदी

    संजय श्रीवास्तव द्वारा निर्देशित फिल्म के निर्माता रोशन सिंह हैं। इसमें आम्रपाली दुबे और विक्रांत सिंह के अलावा समर्थ चतुर्वेदी, अयाज खान, श्रद्धा नवल, विद्या सिंह, साहिल सिद्दीकी, रितु चौहान और अवधेश मुखिया सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

    भोजपुरी दर्शकों के बीच सास-बहू की कहानियां

    फिल्म ‘सास बहू यमराज’ का नाम ही दर्शाता है कि इसमें सास और बहू के रिश्ते को हास्य और ड्रामा के साथ दिखाया जाएगा। भोजपुरी दर्शकों के बीच सास-बहू की कहानियां हमेशा से लोकप्रिय रही हैं। मेकर्स ने इसका पहला ट्रेलर रिलीज कर दिया।

    आम्रपाली यमराज को भाई बना लेती है

    फिल्म में आम्रपाली दुबे विक्रांत सिंह के साथ कोर्ट मैरिज कर अपने ससुराल जाती हैं, लेकिन लड़के की मां कलावती को शादी मंजूर नहीं होती। बाद में समाज की मर्यादा को ध्यान में रखते हुए दोनों की दोबारा शादी कराई जाती है। कहानी में मोड़ तब आता है, जब चित्रगुप्त और यमराज की एंट्री होती है, जो कहानी को नया रंग देगी। इसमें कलावती और आम्रपाली दोनों यमराज को भाई बना लेती हैं।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।