संतान के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा, पर वे आपको अनचाहे उपदेश भी दे सकते हैं, जिससे झुंझलाहट होगी। वरिष्ठजनों की सलाह इस सप्ताह विशेष उपयोगी सिद्ध होगी। थोड़े प्रयास से लाभ की भूमिका बनेगी और आय में वृद्धि होगी। आपकी छवि बिगाड़ने का कोई प्रयास विफल सिद्ध होगा। सप्ताह के मध्य में आंतरिक शक्ति का विस्तार होगा। सहकर्मियों की स्वास्थ्य समस्या के कारण काम का बोझ बढ़ सकता है। विदेश से जुड़े संपर्क भविष्य में लाभ का मार्ग खोलेंगे। करियर में नई चुनौतियां आएंगी, पर इन्हीं चुनौतियों के बीच सफलता की राह भी निकलेगी।
कारोबारी संबंध प्रगाढ़ होंगे। हालांकि संतान की कमी या दूरी का अहसास मन को विचलित करेगा। अनावश्यक विचारों से मन उद्विग्न रहेगा। जोखिम से तनाव बढ़ेगा, इसलिए इस सप्ताह सट्टा या शेयर ट्रेडिंग से सावधानी बरतें। भागदौड़ और यात्रा बढ़ेगी, जिससे थकान होगी। सप्ताहांत में भौतिक सुख सामान्य रहेगा। किसी के आचरण से झुंझलाहट संभव है। समय मध्यम से बेहतर रहेगा और आंतरिक क्षमता निखरेगी। ग़लत निर्णय से परेशानी हो सकती है, इसलिए हर कदम सोच समझकर उठाएं।
स्वास्थ्य की दृष्टि से रक्तचाप और पीठ दर्द की समस्या उभर सकती है। क्रोध में वृद्धि का योग है, इसलिए वाणी पर विशेष नियंत्रण रखें। प्रेम संबंधों में इस सप्ताह चैन से अधिक बेचैनी मिलेगी। जीवनसाथी या प्रिय व्यक्ति के नाटकीय व्यवहार से घुटन का अनुभव हो सकता है। श्रम के फल में विलंब से डिप्रेशन का मिथ्या अहसास होगा। खानपान में परहेज आवश्यक है। सप्ताह के अंतिम दिनों में मन अध्यात्म की ओर झुकेगा और आप भीतर से संतुलन पाने की कोशिश करेंगे। यही झुकाव आपको इस सप्ताह का सार प्रदान करेगा।
शुभ रंग- केसरिया
शुभ अंक- 1,2














