• Sports
  • सिडनी टेस्ट में मैदान पर गजब ड्रामा, बेन स्टोक्स और मार्नस लाबुशेन में भिड़ंत हो गई, देखें वीडियो

    नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का पांचवां मुकाबला सिडनी के सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है। 4 जनवरी से खेले जाने वाले इस मुकाबले के दूसरे दिन इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स और ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन के बीच काफी बहस हुई। बेन स्टोक्स ने


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 5, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का पांचवां मुकाबला सिडनी के सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है। 4 जनवरी से खेले जाने वाले इस मुकाबले के दूसरे दिन इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स और ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन के बीच काफी बहस हुई। बेन स्टोक्स ने लाबुशेन के कंधे पर हाथ भी रख दिया था। वह काफी फ्रस्टेट नजर आ रहे थे। आखिर क्या है पूरा मामला, आइये जानते हैं।

    कैसे भिड़े स्टोक्स और लाबुशेन?

    दरअसल, ऑस्ट्रेलिया की पारी का 29वां ओवर बेन स्टोक्स डाल रहे थे। उनके ओवर की आखिरी गेंद पर ट्रेविस हेड ने चौका लगाया। इससे स्टोक्स काफी नाखुश हो गए और उन्होंने हेड को कुछ कहा। इसके बाद हेड ने भी स्टोक्स को बदले में कुछ बोला।

    स्टोक्स ने ऑन फील्ड अंपायर से अपनी कैप ली। उस वक्त नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़े मार्नस लाबुशेन ने भी स्टोक्स को कुछ बोला। फिर बेन स्टोक्स ने भी कुछ कहा और दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। इसके बाद बेन स्टोक्स ने मार्नस लाबुशेन के कंधे पर हाथ भी रख लिया था।

    कुछ ऐसा चल रहा सिडनी टेस्ट का हाल

    इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया था। ऐसे में इंग्लैंड पहली पारी में 384 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इंग्लैंड के लिए जो रूट ने 160 रन बनाए। 84 रन हैरी ब्रूक ने बनाए। 46 रन जेमी स्मिथ ने ठोके। ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा 4 विकेट माइकल नेसेर ने लिए। 2-2 विकेट मिचेल स्टार्क और स्कॉट बॉलैंड ने भी झटके।

    दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 2 विकेट पर 166 रन बना लिए हैं। ट्रेविस हेड 91 रन बनाकर नाबाद खेल रहे हैं। मार्नस लाबुशेन 48 तो जैक वेदरल्ड 21 रन बनाकर आउट हुए। माइकल नेसेर भी 1 रन बनाकर नाबाद हैं। इंग्लैंड के लिए दोनों विकेट बेन स्टोक्स ने लिए।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।