• Crime
  • सिद्धू मूसेवाला, दिशा पटानी, नदीम ब्रदर्स मामले में नाम, लॉरेंस बिश्नोई गैंग का बॉबी कबूतर कौन?

    नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कई सालों से फरार चल रहे है कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे महफूज उर्फ बॉबी कबूतर को गिरफ्तार कर लिया है। स्पेशल सेल ने यह गिरफ्तारी दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर के पास से की है। बॉबी कबूतर वह मर्डर, मकोका और NIA के कई मामलों में अब


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 18, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कई सालों से फरार चल रहे है कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे महफूज उर्फ बॉबी कबूतर को गिरफ्तार कर लिया है। स्पेशल सेल ने यह गिरफ्तारी दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर के पास से की है। बॉबी कबूतर वह मर्डर, मकोका और NIA के कई मामलों में अब तक वांछित था। उसका नेटवर्क दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पंजाब तक फैला हुआ है।

    राजधानी दिल्ली के नॉर्थ इलाके में बड़े गैंगस्टर के रूप में अपनी पहचान बनाने वाले बॉबी कबूतर ने न सिर्फ सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में रेकी की थी, बल्कि उसने ही बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी के घर में हुई फायरिंग केस में असलहा मुहैया कराया था। हाल में ही नदीम ब्रदर्स के मर्डर केस में भी महफूज का नाम सामने आया था।

    सिद्धू मूसेवाला की रेकी में नाम

    पुलिस के अनुसार, जांच में पता चला है कि बॉबी कबूतर ने पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या से पहले रेकी की थी। लगातार कई दिनों तक रेकी करने के बाद उसने यह जानकारी गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई गैंग तक पहुंचाई। इसी जानकारी के आधार पर हमलावरों ने मई 2022 में दिनदहाड़े सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

    दिशा पटानी के घर पर फायरिंग में भी नाम

    दिल्ली, हरियाणा में संगीन वारदातों को अंजाम देने के बाद बॉबी कबूतर ने उत्तर प्रदेश की ओर अपने ‘पर’ फैलाए। बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी के उत्तर प्रदेश स्थित बरेली आवास पर फायरिंग के मामले में भी बॉबी कबूतर का नाम सामने आया था। जांच के मुताबिक, दिशा पटानी के घर पर हुई फायरिंग में बॉबी ने ही विदेशी हथियार शूटर्स को उपलब्ध कराए थे।

    उत्तर प्रदेश पुलिस ने एक्ट्रेस के घर पर हुई गोलीकांड मामले में पहले ही दो शूटर्स को एनकाउंटर में ढेर कर दिया था। जबकि तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में भी बॉबी फरार था।

    नदीम ब्रदर्स की हत्या में नाम

    दिल्ली के जाफराबाद इलाके में नदीम ब्रदर्स की हत्या के मामले में भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के इस खास गुर्गे का नाम भी सामने आया था। पुलिस के मुताबिक हत्यारों ने 1-2 नहीं बल्कि पूरे 48 राउंड फायरिंग की। इनमें से 35 गोलियों ने फजील और नदीम के शरीर में धंस गईं। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई थी।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।