अब पाकिस्तान को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर 8 के लिए क्वालीफाई करना है तो उन्हें नामीबिया के खिलाफ कोलंबो में होने वाले मुकाबले में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। एक तरफ पाकिस्तान के सुपर 8 में जगह बनाने के लाले पड़े हैं। दूसरी ओर, उनके अनुभवी ऑलराउंडर शदाब खान फाइनल खेलने के सपने देख रहे हैं।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल खेलना चाहते हैं शदाब खान
एक्स पर पाकिस्तानी ऑलराउंडर शदाब खान की प्रैक्टिस से एक वीडियो वायरल हो रही है। उस वीडियो में शदाब पैड, हेल्मेट और ग्लव्स पहनकर बल्ला लेकर जा रहे होते हैं। ऐसे में उनसे एक व्यक्ति सवाल करता हुआ कहता है कि, ‘सेमीफाइनल तक यही हैं फिर?’ इसपर शदाब खान उनसे कहते हैं कि ‘फाइनल तक यही हैं। फाइनल इंशाल्लाह।’ इसके बाद वो व्यक्ति पूछता है कि, ‘फाइनल इंडिया के साथ है।’ इसका जवाब देते हुए शदाब ने कहा कि, ‘वो तो अल्लाह ही जाने लेकिन फाइनल।’
शदाब के करियर की बात करें तो शदाब खान ने पाकिस्तान के लिए अब तक अपने करियर में 6 टेस्ट, 70 वनडे और 120 टी20 मुकाबले खेले हैं। शदाब के नाम टेस्ट में 300, वनडे में 855 तो टी20 में 943 रन हैं। टेस्ट में उन्होंने 14, वनडे में 85 जबकि टी20 में 120 विकेट लिए हैं। अब तक यह वर्ल्ड कप शदाब के लिए ज्यादा खास नहीं रहा।














