हालांकि, अभी तक ईरान पर कार्रवाई को लेकर कोई फैसला नहीं हुआ है। सलाहकार ने कहा, राष्ट्रपति ने अभी तक हमला करने का फैसला नहीं किया है। मुझे यह पता है क्योंकि हमने हमला नहीं किया है। हो सकता है कि वह कभी ऐसा न करें और हो सकता है कि कल उठें और कहें, बस हो गया।
ट्रंप के सामने ईरान पर कई ऑप्शन
एक्सियोस की रिपोर्ट में बताया गया है कि रक्षा विभाग ने ईरान को लेकर ट्रंप के सामने कई विकल्प रखे हैं। सलाहकार के अनुसार, ट्रंप के सामने पर हर परिस्थिति के लिए कुछ न कुछ है। हालांकि, यह भी कहा कि आखिर में क्या होगा, यह पक्का नहीं है। सलाहकार ने कहा कि राष्ट्रपति क्या चुनते हैं, कोई नहीं जानता।
एक दूसरे सोर्स ने Axios को बताया कि खामनेई और उनके बेटे की हत्या का प्लान ट्रंप को कई पहले बताया गया था। यह बताता है कि ऐसी संभावना पर कुछ समय से विचार चल रहा है। एक और अधिकारी ने कहा, ट्रंप ने अपने ऑप्शन खुले रखे हैं। वह किसी भी समय हमले का फैसला कर सकते हैं।
ईरान पर लिमिटेड मिलिट्री स्ट्राइक
डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को एक सवाल के जवाब में कहा कि वह ईरान पर सीमित सैन्य हमले के बारे में विचार कर रहे हैं, ताकि तेहरान को उसके परमाणु कार्यक्रम पर डील के लिए दबाव बनाया जा सके। इसके पहले बोर्ड ऑफ पीस की बैठक में ट्रंप ने ईरान को अल्टीमेटम देते हुए 10 दिन का समय दिया था। ट्रंप ने कहा था कि 10 दिन में पता चल जाएगा। इस बीच ईरान ने कहा है कि अगले कुछ दिनों में डील पर ड्राफ्ट तैयार हो जाएगा, जिसे अमेरिका को भेजा जाएगा। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने शुक्रवार को एक टीवी इंटरव्यू में इसकी पुष्टि की।













