• Entertainment
  • सुरभि ज्योति ने किया प्रेग्नेंसी का ऐलान, शादी के डेढ़ साल बाद मां बनेंगी एक्ट्रेस, बताया कब है डिलीवरी

    एक्ट्रेस सुरभि ज्योति के घर जल्द ही बच्चे की किलकारियां गूंजने वाली हैं क्योंकि वह मां बनने वाली हैं। सुरभि ज्योति ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ गुड न्यूज शेयर की। साथ ही यह भी बता दिया है कि उनकी डिलीवरी कब होने वाली है। उन्होंने प्रेग्नेंसी का ऐलान करते हुए पति सुमित सूरी


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 11, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    एक्ट्रेस सुरभि ज्योति के घर जल्द ही बच्चे की किलकारियां गूंजने वाली हैं क्योंकि वह मां बनने वाली हैं। सुरभि ज्योति ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ गुड न्यूज शेयर की। साथ ही यह भी बता दिया है कि उनकी डिलीवरी कब होने वाली है। उन्होंने प्रेग्नेंसी का ऐलान करते हुए पति सुमित सूरी को टैग करते हुए इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है और साथ में लिखा है कि उनके सबसे बड़े एडवेंचर की शुरुआत होने वाली है। तस्वीर में सुरभि ज्योति और उनके पति सुमित के पैर नजर आ रहे हैं। साथ में एक नन्हे से बच्चे के शूज भी रखे हैं।

    सुरभि ज्योति बनने वाली हैं मां , प्रेग्नेंसी का यूं किया ऐलान

    सुरभि ज्योति का यह पोस्ट वायरल हो गया है। फैंस और सेलेब्स कपल को बधाइयां दे रहे हैं। सुरभि ज्योति ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा है, ‘हमारा सबसे बड़ा एडवेंचर शुरू होने जा रहा है। लिटिल लव जून में आ रहा है।’ साथ में सुरभि ने बेबी बंप की भी इमोजी बनाई है। इस पर पूजा गौर, हिना खान, आरती सिंह, श्वेता तिवारी और दृष्टि धामी से लेकर अनीता हसनंदानी, मौनी रॉय, फलक नाज, किश्वर मर्चेंट, सुयश राय और परमवीर चीमा तक ने कमेंट किया है।

    27 अक्टूबर 2024 को उत्तराखंड में की थी शादी

    सुरभि ज्योति ने बताया है कि जून में उनकी डिलीवरी होगी। उन्होंने 27 अक्टूबर 2024 को उत्तराखंड के जिम कॉर्बेट में बॉयफ्रेंड सुमित सूरी से शादी की थी। शादी के डेढ़ साल बाद सुरभि और सुमित पहले बच्चे के पैरेंट्स बनने जा रहे हैं और बेहद एक्साइटेड हैं। सुरभि ज्योति और सुमित की शादी में परिवार के अलावा करीबी दोस्त शामिल हुए थे।

    सुरभि ज्योति और सुमित सूरी की लव स्टोरी

    सुरभि ज्योति और सुमित सूरी की लव स्टोरी की बात करें, तो दोनों के अफेयर की चर्चाएं साल 2018 से शुरू हुई थीं। हालांकि, दोनों ने कभी भी अपने रिलेशनशिप को पब्लिकली स्वीकार नहीं किया था। बताया जाता है कि सुरभि और सुमित की मुलाकात ‘हांजी’ नाम के म्यूजिक वीडियो के दौरान हुई थी। पहली मुलाकात में ही वो एक-दूसरे को पसंद आ गए थे और फिर यह मुलाकात प्यार में बदल गई। इसके बाद 2024 में दोनों ने शादी कर ली।

    क्या करते हैं सुरभि ज्योति के पति सुमित सूरी?

    सुमित सूरी भी सुरभि ज्योति की तरह एक एक्टर हैं। वह फिल्म ‘प्यार का पंचनामा 2’ में नजर आ चुके हैं। उन्होंने साल 2013 में फिल्म ‘वॉर्निंग’ से एक्टिंग डेब्यू किया था। इसके बाद ’14 फेरे’ फिल्म की। सुमित सूरी प्रोड्यूसर भी हैं। साल 2019 में उन्होंने अपना प्रोडक्शन हाउस लॉन्च किया। सुमित सूरी फिल्म ‘सुरखाब’ में भी नजर आए थे, जिसे मेड्रिड इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, कॉमफेस्ट ग्लोबल कम्युनिटी फिल्म फेस्टिवल, टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल समेत कई और फिल्म फेस्टिवल्स में सराहा गया था। इसने साल 2013 में लंदन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म का अवॉर्ड भी जीता था।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।