ट्रेलर फिल्म के गजब सीन्स की झलक दिखाता है, जो सूबेदार की रहस्यमयी दुनिया में ले जाता है। फिल्म में अनिल कपूर सूबेदार अर्जुन मौर्य के किरदार में हैं और राधिका मदान उनकी बेटी बनी हैं। सौरभ शुक्ला, मोना सिंह, आदित्य रावल, फैसल मलिक और खुशबू सुंदर भी दमदार रोल्स प्ले कर रहे हैं। ‘सूबेदार’ फिल्म 5 मार्च को भारत भर में और दुनिया भर के 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषाओं में प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली है।
‘सूबेदार’ का ट्रेलर
ट्रेलर में एक ऐसे क्षेत्र को दिखाया गया है जहां अवैध रेत खनन ने भय और सन्नाटे का माहौल बना दिया है। रिटायर्ड सूबेदार अर्जुन मौर्य अपने अतीत के बोझ तले घर लौटते हैं। उनका सामना आदित्य रावल के किरदार प्रिंस से होता है, जो विलन के रोल में है। मोना सिंह दीदी के रूप में नजर आती हैं, जो विलन बनी हैं और जिनके इर्द-गिर्द ही कहानी घूमती है।
‘सूबेदार’ ट्रेलर में अनिल कपूर का डायलॉग
ट्रेलर में, अनिल कपूर एक लाइन कहते हैं, ‘फौजी है, सीने में गोली झेल सकते हैं, बेइज्जती नहीं।’ फिल्म अर्जुन और उसकी बेटी श्यामा (राधिका मदान) के बीच तनाव भरे रिश्ते पर भी बेस्ड है, जो इसका इमोशनल पार्ट है। फिल्म सम्मान, परिवार और अस्तित्व को दिखाती है।
‘सूबेदार’ की कास्ट
‘सूबेदार’ का निर्देशन सुरेश त्रिवेनी ने किया है और इसे विक्रम मल्होत्रा, अनिल कपूर और सुरेश त्रिवेनी ने बनाया है। कहानी सुरेश त्रिवेनी और प्रज्वल चंद्रशेखर ने लिखी है। फिल्म में सौरभ शुक्ला, मोना सिंह, फैसल मलिक और खुशबू सुंदर अहम रोल्स में हैं।
‘सूबेदार’ की रिलीज डेट
फिल्म 5 मार्च को प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली है। यह फिल्म भारत भर में और दुनिया भर के 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषाओं में उपलब्ध होगी।













