• National
  • सेशेल्स के लिए भारत ने दिखाया बड़ा दिल, 17.5 करोड़ डॉलर के आर्थिक पैकेज की घोषणा की

    नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को सेशेल्स के लिए 175 मिलियन अमेरिकी डॉलर के एक स्पेशल इकोनॉमिक पैकेज की घोषणा की, ताकि सोशल हाउसिंग, ई-मोबिलिटी, वोकेशनल ट्रेनिंग, स्वास्थ्य, रक्षा और समुद्री सुरक्षा सहित प्रमुख क्षेत्रों में प्रोजेक्ट्स को सपोर्ट किया जा सके। पैकेज से सेशेल्स के विकास को मिलेगी मजबूती प्रधानमंत्री मोदी ने


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 9, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को सेशेल्स के लिए 175 मिलियन अमेरिकी डॉलर के एक स्पेशल इकोनॉमिक पैकेज की घोषणा की, ताकि सोशल हाउसिंग, ई-मोबिलिटी, वोकेशनल ट्रेनिंग, स्वास्थ्य, रक्षा और समुद्री सुरक्षा सहित प्रमुख क्षेत्रों में प्रोजेक्ट्स को सपोर्ट किया जा सके।

    पैकेज से सेशेल्स के विकास को मिलेगी मजबूती

    प्रधानमंत्री मोदी ने यह ऐलान दिल्ली में सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी के साथ एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान की। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि विकास साझेदारी भारत-सेशेल्स संबंधों का एक मजबूत स्तंभ रहा है, जिसमें सभी पहल सेशेल्स की प्राथमिकताओं और जरूरतों के हिसाब से हैं। उन्होंने कहा कि यह विशेष आर्थिक पैकेज ठोस, लोगों पर केंद्रित प्रोजेक्ट्स को सपोर्ट करेगा और रोजगार और स्किल-ट्रेनिंग के मौके पैदा करेगा, खासकर सेशेल्स के युवाओं के लिए।

    भारत-सेशेल्स के राजनयिक संबंधों के 50 साल पूरे

    प्रधानमंत्री ने कहा कि राष्ट्रपति हर्मिनी की यह यात्रा एक महत्वपूर्ण समय पर हो रही है, क्योंकि भारत और सेशेल्स अपने राजनयिक संबंधों के 50 साल पूरे कर रहे हैं, और उन्होंने विश्वास जताया कि यह मील का पत्थर दोनों देशों को अपनी साझेदारी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रेरित करेगा।

    हमारे सभी प्रयास सेशेल्स की प्राथमिकताओं और आवश्यकताओं पर आधारित रहे हैं। इसी दिशा में आगे बढ़ते हुए, आज हम 17.5 करोड़ अमेरिकी डॉलर का एक विशेष आर्थिक पैकेज घोषित करने जा रहे हैं।
    पीएम मोदी

    दोनों देशों में समय के साथ संबंध मजबूत हुए हैं

    दोनों देशों के बीच गहरे संबंधों पर जोर देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और सेशेल्स न केवल कूटनीति से, बल्कि हिंद महासागर से भी जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि द्विपक्षीय व्यापार बढ़ा है, संस्कृतियां मिली हैं, और साझा इतिहास, विश्वास और भविष्य के लिए एक साझा दृष्टिकोण के कारण समय के साथ संबंध मजबूत हुए हैं।

    दोनों देशों का रिश्ता जमीन से समुद्र तक

    दोनों देशों के लोगों के संबंधों पर जोर देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि सेशेल्स में भारतीय समुदाय ने देश के सामाजिक और आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है, साथ ही पीढ़ियों से द्विपक्षीय संबंधों को भी मजबूत किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने एक विश्वसनीय समुद्री पड़ोसी और भारत के महासागर विजन के एक अभिन्न अंग के रूप में सेशेल्स के महत्व पर भी जोर दिया, और कहा कि दोनों देशों के बीच सहयोग जमीन, पानी और समुद्र तक फैला हुआ है।

    हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय बातचीत

    इससे पहले, दोनों नेताओं ने हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय बातचीत की। अपनी यात्रा के दौरान, राष्ट्रपति हर्मिनी ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि भी दी। वहीं X पर जानकारी साझा करते हुए विदेश मंत्रालय ने कहा कि महात्मा गांधी के सिद्धांत भारत-सेशेल्स साझेदारी का मार्गदर्शन और प्रेरणा देते रहेंगे।

    राष्ट्रपति हर्मिनी पहली भारत यात्रा

    राष्ट्रपति हर्मिनी रविवार को चेन्नई और मुंबई में अपने कार्यक्रमों को पूरा करने के बाद नई दिल्ली पहुंचे। अक्टूबर 2025 में पद संभालने के बाद यह उनकी भारत की पहली यात्रा है और यह दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की स्वर्ण जयंती के साथ हो रही है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।