• Business
  • सोना-चांदी बेचकर मुनाफा कमाएं और भाग जाएं! एक्सपर्ट ने दी निवेशकों को सलाह, क्यों कहा ऐसा?

    नई दिल्ली: सोना और चांदी में गिरावट जारी है। आज मंगलवार को भी इसमें गिरावट आई। दोपहर 3 बजे एमसीएक्स पर सोना करीब 2100 रुपये की गिरावट के साथ 1,52,659 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। चांदी 6800 रुपये से ज्यादा लुढ़ककर 2,33,038 रुपये पर कारोबार कर रही थी। वहीं सोना और चांदी को लेकर


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 17, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: सोना और चांदी में गिरावट जारी है। आज मंगलवार को भी इसमें गिरावट आई। दोपहर 3 बजे एमसीएक्स पर सोना करीब 2100 रुपये की गिरावट के साथ 1,52,659 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। चांदी 6800 रुपये से ज्यादा लुढ़ककर 2,33,038 रुपये पर कारोबार कर रही थी। वहीं सोना और चांदी को लेकर एक्सपर्ट की राय अब कुछ बदली हुई नजर आ रही है। एक्सपर्ट ने सोना और चांदी में भारी मुनाफा कमाने वाले निवेशकों को सलाह दी है कि वे अब मुनाफावसूली करें। यानी सोना और चांदी बेचकर निकल जाएं।

    पिछले डेढ़ साल में इन कीमती धातुओं ने निवेशकों को मालामाल कर दिया है। सोना 101% और चांदी 167% तक बढ़ी है। इकनॉमिक टाइम्स के मुताबिक जानकारों का कहना है कि अब इन धातुओं में बड़ा दांव लगाना जोखिम भरा हो सकता है। पिछले 18 महीनों में, डॉलर के हिसाब से सोना 101% और रुपये के हिसाब से 116% बढ़ा है। वहीं, चांदी डॉलर के हिसाब से 167% और रुपये के हिसाब से 198% उछली है। हालांकि, जनवरी 2026 में अपने हालिया रिकॉर्ड स्तर से अंतरराष्ट्रीय चांदी में 36.63% और सोने में 7.8% की गिरावट आई है।
    सोना-चांदी ने बढ़ा दिया भारत का व्यापार घाटा, क्या अमेरिका के साथ डील से बढ़ेगा एक्सपोर्ट?

    क्या है एक्सपर्ट्स की राय?

    डीएसपी म्यूचुअल फंड के हेड (प्रोडक्ट्स और मार्केट स्ट्रैटेजिस्ट) साहिल कपूर कहते हैं, ‘अगर आपने पिछले डेढ़ साल में सोना और चांदी खरीदा है, तो यह मुनाफा कमाने और किनारे बैठने का समय है।’

    ‘द वेल्थ कंपनी’ के मैनेजिंग पार्टनर और हेड ऑफ स्ट्रैटेजी अक्षय चिंचालकर का कहना है कि पिछले कुछ सालों में कीमतों में आई तेज उछाल के बाद अब कीमती धातुएं परफेक्ट दाम पर पहुंच गई हैं। चिंचालकर सलाह देते हैं कि एकमुश्त पैसा लगाने से पहले बड़ी गिरावट का इंतजार करना चाहिए। वे यह भी कहते हैं कि सोने में निवेश बढ़ाने के लिए सिस्टेमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) यानी किस्तों में निवेश करना बेहतर विकल्प है।

    क्या फिर बढ़ेगी सोने-चांदी की कीमत?

    जानकारों का मानना है कि अब इन धातुओं में और ज्यादा मुनाफा कमाने की उम्मीद कम है और जोखिम बढ़ गया है। इसलिए जो लोग मुनाफा कमा चुके हैं, उन्हें अब अपना पैसा निकाल लेना चाहिए। जो नए निवेशक निवेश करना चाहते हैं, उन्हें भी बड़ी रकम लगाने से बचना चाहिए और अगर निवेश करना ही है तो SIP के जरिए धीरे-धीरे निवेश करना चाहिए।

    यह सलाह इसलिए दी जा रही है क्योंकि सोने और चांदी की कीमतें पहले ही बहुत ज्यादा बढ़ चुकी हैं और अब इनमें और तेजी की संभावना कम है। वहीं, औद्योगिक मांग बढ़ने से चांदी को कुछ सहारा मिल सकता है, लेकिन यह भी पूरी तरह से कीमतों को ऊपर ले जाने के लिए काफी नहीं है। इसलिए, समझदारी इसी में है कि मौजूदा मुनाफावसूली की जाए और बाजार पर नजर रखी जाए।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।