• Business
  • सोने ने 24 घंटे में खो दिया एक ‘भारत’, इतिहास की सबसे बड़ी गिरावट के बाद भी चमकी चांदी

    नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में शुक्रवार को भारी गिरावट देखने को मिली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत में 11 फीसदी और चांदी की कीमत में करीब 31 फीसदी गिरावट आई। ट्रेडिंग के दौरान चांदी करीब 35 फीसदी गिर गई थी। यह सोने और चांदी की कीमत में एक दिन में आई


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 31, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में शुक्रवार को भारी गिरावट देखने को मिली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत में 11 फीसदी और चांदी की कीमत में करीब 31 फीसदी गिरावट आई। ट्रेडिंग के दौरान चांदी करीब 35 फीसदी गिर गई थी। यह सोने और चांदी की कीमत में एक दिन में आई सबसे बड़ी गिरावट है। दोनों धातुओं में जिस तरह से हाल में तेजी आई थी, उससे मुनाफावसूली की आशंका बन रही थी। शुक्रवार को यही हुआ और दोनों धातुओं की कीमत में भारी गिरावट देखने को मिली।

    सोने की कीमत हाल में 5,608.35 डॉलर प्रति औंस और चांदी की कीमत 121.755 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई थी। लेकिन शुक्रवार को कारोबार के दौरान सोने की कीमत 4,713.90 डॉलर प्रति औंस और चांदी की कीमत 75 डॉलर प्रति औंस तक गिर गई थी। 24 घंटे में सोने के मार्केट कैप 6.3 ट्रिलियन डॉलर से ज्यादा गिरावट आई जो भारत की जीडीपी (4.13 ट्रिलियन डॉलर) से ज्यादा है। यानी सोने ने हर घंटे 263 अरब डॉलर का मार्केट कैप गंवा दिया।

    भारत की इकॉनमी से 8 गुना बड़ा हुआ सोने का मार्केट कैप, अमेरिका-चीन भी छूटे पीछे

    चांदी की चमक?

    चांदी की कीमत में शुक्रवार को कारोबार के दौरान 35 फीसदी तक गिरावट आई जो उसके इतिहास में अब तक एक दिन में आई सबसे बड़ी गिरावट थी। हालांकि इस गिरावट के बावजूद फरवरी के महीने में चांदी में कुल 19 फीसदी तेजी रही। इसका मतलब है कि चांदी की कीमत में लगातार नौवें महीने तेजी रही। गोल्ड 34.121 ट्रिलियन डॉलर के मार्केट कैप के साथ दुनिया की सबसे वैल्यूएबल एसेट है जबकि चांदी 4.799 ट्रिलियन डॉलर के साथ दूसरे नंबर पर है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।