US Tariffs: 18% से घटकर सिर्फ 10% रह गया भारत पर टैरिफ, अमेरिकी कोर्ट के आदेश के बाद आया बड़ा अपडेट
क्या है गिफ्ट निफ्टी?
गिफ्ट निफ्टी एक इंटरनेशनल डेरिवेटिव इंडेक्स है। यह भारत के निफ्टी 50 इंडेक्स पर आधारित है। इसे पहले SGX Nifty (सिंगापुर एक्सचेंज निफ्टी) के नाम से जाना जाता था, लेकिन 3 जुलाई 2023 से यह पूरी तरह भारत के गुजरात में स्थित GIFT City से संचालित हो रहा है। इसमें मुख्य रूप से विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (FPIs) और संस्थागत निवेशक ट्रेड करते हैं। भारत के सामान्य रिटेल निवेशक इसमें सीधे ट्रेड नहीं कर सकते। इसकी मुख्य बातें इस प्रकार हैं:
- निफ्टी 50 का ट्रेड भारतीय रुपये में होता है, जबकि गिफ्ट निफ्टी का निपटान अमेरिकी डॉलर में किया जाता है।
- यह रोजाना लगभग 21 घंटे दो सत्रों में चलता है। पहला सत्र सुबह 6:30 बजे से दोपहर 3:40 बजे तक और दूसरा सत्र शाम 4:35 बजे से अगली सुबह 2:45 बजे तक चलता है।
- भारतीय ट्रेडर्स सुबह बाजार खुलने से पहले गिफ्ट निफ्टी को देखते हैं ताकि यह पता चल सके कि भारतीय शेयर बाजार तेजी या गिरावट के साथ खुलेगा।
निवेशकों को कहां दांव लगाने का मौका
सोमवार को शेयर मार्केट खुलने पर निवेशकों को उन निर्यात-उन्मुख क्षेत्रों पर नजर रखनी चाहिए जो अमेरिका को निर्यात करते हैं, जैसे कि रत्न और आभूषण, कपड़ा, समुद्री उत्पाद, फार्मा आदि। वेल्थमिल्स सिक्योरिटीज के इक्विटी स्ट्रेटेजी डायरेक्टर क्रांति बथिनी ने इसे भारतीय बाजारों के लिए एक बड़ा सेंटीमेंट बूस्टर बताया है। उन्होंने निवेशकों को अगले कुछ दिनों के घटनाक्रम पर नजर रखने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि यह देखना होगा कि ट्रंप प्रशासन आगे क्या कदम उठाता है।
अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में ट्रंप के टैरिफ को चुनौती देने वाले नील कत्याल कौन हैं? सिक्का उछालकर हुआ था फैसला
इन सेक्टर पर नजर रखें निवेशक
ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इनिशिएटिव (GTRI) के अनुसार, आपसी टैरिफ को हटाने से अमेरिका को भारत के लगभग 55% निर्यात पर 18% शुल्क से मुक्ति मिल जाएगी, और वे केवल मानक MFN टैरिफ के अधीन रहेंगे। इस थिंक टैंक के अनुसार सेक्शन 232 के तहत टैरिफ जारी रहेंगे, जिसमें स्टील और एल्यूमीनियम पर 50% और ऑटो कंपोनेंट्स पर 25% शुल्क शामिल है।
रिपोर्ट में GTRI के विश्लेषण का हवाला देते हुए कहा गया है कि स्मार्टफोन, पेट्रोलियम उत्पाद और दवाओं सहित निर्यात मूल्य के लगभग 40% के बराबर उत्पाद अमेरिकी टैरिफ से मुक्त रहेंगे। इसलिए निवेशकों को धातु शेयरों की चाल पर नजर रखनी चाहिए क्योंकि उनमें निराशा हो सकती है। साथ ही EMS (इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग सर्विसेज) और जेनेरिक फार्मा क्षेत्र पर भी नजर रखनी चाहिए।
शुक्रवार को कैसी रही मार्केट की चाल?
शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार पिछले दिन की भारी गिरावट और दिन के शुरुआती गिरावट से उबरकर हरे निशान में बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स 316.57 अंक यानी 0.38 प्रतिशत उछलकर 82,814.71 पर बंद हुआ। वहीं एनएसई निफ्टी 116.90 (0.46 प्रतिशत) अंकों की बढ़त के साथ 25,571.25 पर बंद हुआ था।












