• Technology
  • स्‍टारलिंक फोन होगा लॉन्‍च? एलन मस्‍क ने कहा- तैयार हैं लेकिन वह नहीं होगा आम स्‍मार्टफोन

    एलन मस्‍क के एक विचार ने गैजेट दुनिया में सनसनी मचा दी है। सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर एक यूजर ने कमेंट किया कि वह भविष्‍य में स्‍टारलिंक ब्रैंड का फोन देखना चाहेंगे। इसके जवाब में एलन मस्‍क ने कहा कि वह इस विचार के लिए तैयार हैं। मस्‍क के मुताबिक ऐसा करना नामुमक‍िन बिलकुल


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 30, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    एलन मस्‍क के एक विचार ने गैजेट दुनिया में सनसनी मचा दी है। सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर एक यूजर ने कमेंट किया कि वह भविष्‍य में स्‍टारलिंक ब्रैंड का फोन देखना चाहेंगे। इसके जवाब में एलन मस्‍क ने कहा कि वह इस विचार के लिए तैयार हैं। मस्‍क के मुताबिक ऐसा करना नामुमक‍िन बिलकुल नहीं है और अगर स्‍टारलिंक फोन तैयार होता है तो वह कोई आम स्‍मार्टफोन नहीं होगा। मस्‍क के इस बयान से सवाल उठा है कि क्‍या स्‍टारलिंक भविष्‍य में मोबाइल भी लॉन्‍च करेगी?

    क्‍या है पूरा मामला

    टेस्‍ला के मालिक और दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शामिल एलन मस्‍क, सोशल मीड‍िया पर काफी सक्र‍िय रहते हैं। वह लोगों के पोस्‍ट पर कमेंट करते हैं और भविष्‍य की अपनी योजनाओं को लेकर संकेत भी देते हैं। एक्‍स पर एक यूजर ने कमेंट किया वो स्‍टारलिंक ब्रैंड का फोन देखना चाहेंगे। यूजर ने कहा कि फोन बहुत शानदार होगा। इस कमेंट पर मस्‍क ने जवाब देते हुए लिखा कि वो इस कॉन्‍सेप्‍ट के लिए तैयार हैं और ऐसा करना कभी भी नामुम‍कि‍न नहीं रहा। हालांकि मस्‍क ने इशारा दिया कि अगर स्‍टारलिंक फोन आता है तो वह कोई आम फोन नहीं होगा।

    स्‍टारलिंक फोन में क्‍या हो सकता है खास?

    एलन मस्‍क ने संकेत दिया कि वह ऐसे स्‍टारलिंक फोन के बारे में सोचेंगे जो एआई का इस्‍तेमाल करते हुए मैक्‍स‍िमम परफॉर्मेंस पर फोकस करेगा। मस्‍क के बयान का विश्‍लेषण करें तो स्‍टारलिंक और उसकी पैरंट कंपनी स्‍पेसएक्‍स एक ऐसी डिवाइस के बारे में सोच सकते हैं जो आर्टिफ‍िशियल इंटेलिजेंस पर आधारित होगी। यह पहली बार नहीं है जब मस्‍क ने किसी कॉन्‍सेप्‍ट के बारे में बात की हो। वह आर्टिफ‍िशियल इंटेलिजेंस और स्‍पेस टेक्‍नोलॉजी को लेकर काफी गंभीर नजर आते हैं। उनकी कंपनी स्‍पेसएक्‍स पिछले कुछ वर्षों से दुनिया के सबसे भारी रॉकेट स्‍टारश‍िप पर काम कर रही है जो अपने दम पर पृथ्‍वी से मंगल की यात्रा को पूरा कर सके।

    एआई गैजेट्स पर तेज हुआ काम

    दुनियाभर की टेक कंपनियां अपने गैजेट्स में एआई का इस्‍तेमाल बढ़ा रही हैं। वहीं कुछ कंपनियां अब एआई गैजेट्स पर ध्‍यान केंद्रित कर रही हैं। इनमें ओपनएआई भी शामिल है। हाल ही में कंपनी ने कन्‍फर्म किया है कि वह इस साल की दूसरी छमाही में अपना पहला गैजेट लॉन्‍च करेगी जो एक ईयरबड्स हो सकता है और उसमें एआई का अच्‍छा इंटीग्रेशन होगा। कहा जाता है कि ओपनएआई का गैजेट, मोबाइल फोन के इस्‍तेमाल को बहुत हद तक कम कर देगा।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।