• Sports
  • स्टीव स्मिथ सहित इन किस्मत वालों की बैकडोर एंट्री, टी20 विश्व कप 2026 की प्रमुख टीम में नहीं थे

    नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का रोमांच भारत और श्रीलंका में चरम पर हैं। सभी टीमें विश्व कप में अपनी पूरी जान लगा रही हैं। वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले ही इस टूर्नामेंट में खेल रही सभी टीमों ने अपने-अपने दल का ऐलान कर दिया था। लेकिन काफी टीमों को बड़ा झटका लगा


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 16, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का रोमांच भारत और श्रीलंका में चरम पर हैं। सभी टीमें विश्व कप में अपनी पूरी जान लगा रही हैं। वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले ही इस टूर्नामेंट में खेल रही सभी टीमों ने अपने-अपने दल का ऐलान कर दिया था। लेकिन काफी टीमों को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि मुख्य टीम के कई खिलाड़ी इंजरी के चलते टी20 विश्व कप से बाहर हो गए हैं। उनके चलते अब टीमों ने चोटिल प्लेयर्स के रिप्लेसमेंट खिलाड़ियों का ऐलान किया है। इसमें स्टीव स्मिथ और मोहम्मद सिराज जैसे खिलाड़ी भी शामिल हैं।

    जोश हेजलवुड को स्टीव स्मिथ ने किया रिप्लेस

    ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड चोटिल होने की वजह से टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं। ऐसे में उनकी जगह स्टीव स्मिथ को स्क्वाड में शामिल किया गया है।

    हर्षित राणा की जगह मोहम्मद सिराज

    टी20 वर्ल्ड कप शुरू होने से ठीक पहले भारत के हर्षित राणा चोटिल हो गए थे। उनकी जगह तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को भारत की वर्ल्ड कप टीम में शामिल किया गया।

    वानिंदु हसरंगा की जगह दुशन हेमंथा

    टी20 वर्ल्ड कप शुरू होने के बाद श्रीलंका के ऑलराउंडर वानिंदु हसरंगा चोटिल हो गए थे। वह टूर्नामेंट से ही बाहर हो गए थे। उनकी जगह श्रीलंका ने दुशन हेमंथा को शामिल किया।

    ब्रेंडन टेलर की जगह बेन करन

    ओमान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप मैच में जिम्बाब्वे के ब्रेंडन टेलर चोटिल हो गए थे। वह विश्व कप से बाहर हो गए। उनकी जगह अब बेन करन को स्क्वाड में जगह मिली है।

    ईशान मलिंगा की जगह प्रमोद मदुशन

    श्रीलंका के तेज गेंदबाज ईशान मलिंगा टी20 वर्ल्ड कप 2026 से ठीक पहले चोटिल हो गए थे। इसके बाद श्रीलंका ने अपने स्क्वाड में प्रमोद मदुशन को शामिल किया।

    सफयान शरीफ की जगह जैक जार्विस

    स्कॉटलैंड के सफयान शरीफ भी चोटिल होकर टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह अब जैक जार्विस को स्क्वाड में जगह मिली है। वह स्कॉटलैंड टीम के वर्ल्ड कप में ट्रेवलिंग रिजर्व थे।

    बेन शिकोंगो की जगह एलिक्स वोल्शेंक

    नामीबिया के बेन शिकोंगो चोटिल होने की वजह से टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह एलेक्स वोल्शेंक को जगह मिली है।

    पॉल स्टर्लिंग की जगह सैम टॉपिंग

    आयरलैंड के कप्तान पॉल स्टर्लिंग ही चोटिल होने की वजह से टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो गए। उनकी जगह सैम टॉपिंग को जगह मिली है।

    जसदीप सिंह की जगह एहसान आदिल

    अमेरिका के तेज गेंदबाज जसदीप सिंह टी20 वर्ल्ड कप 2026 से चोटिल होने के चलते बाहर हो गए। उनकी जगह यूएसए ने एहसान आदिल को अपने स्क्वाड में शामिल किया था।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।