• Sports
  • स्पेन जाने वाले थे सिराज, लेकिन सूर्या के एक फोन ने बदल दी किस्मत, 36 घंटे में हॉलिडे से वर्ल्ड कप हीरो बनने की पूरी कहानी

    नई दिल्ली: मोहम्मद सिराज के लिए पिछले 36 घंटा किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं रहा। जहां वे स्पेन जाकर अपना पसंदीदा फुटबॉल मैच देखने की योजना बना रहे थे, वहीं किस्मत उन्हें सीधे मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम ले आई। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले ही मैच में अमेरिका के खिलाफ प्लेयर ऑफ द


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 8, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: मोहम्मद सिराज के लिए पिछले 36 घंटा किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं रहा। जहां वे स्पेन जाकर अपना पसंदीदा फुटबॉल मैच देखने की योजना बना रहे थे, वहीं किस्मत उन्हें सीधे मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम ले आई। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले ही मैच में अमेरिका के खिलाफ प्लेयर ऑफ द मैच जैसा प्रदर्शन करने वाले सिराज ने खुद खुलासा किया कि कैसे एक फोन कॉल ने उनकी तकदीर बदल दी।

    स्पेन की ट्रिप पर जाने वाले थे सिराज

    करीब 18 महीनों से भारत की टी20 टीम से बाहर चल रहे मोहम्मद सिराज ने इस वर्ल्ड कप को लेकर कोई उम्मीद नहीं पाल रखी थी। रणजी ट्रॉफी के बाद वे पूरी तरह आराम के मूड में थे। उनका प्लान था कि 15 फरवरी को स्पेन जाकर अपने पसंदीदा क्लब रियल मैड्रिड का मैच देखेंगे और उसके बाद रमजान की तैयारी करेंगे। सिराज ने बताया, ‘मैंने स्ट्रेंथ कोच से साफ कह दिया था कि मुझे अभी मैसेज न करें, मैं आराम कर रहा हूं।’ लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था।

    सूर्या का फोन के बाद भी नहीं हुआ भरोसा

    शुक्रवार की सुबह सिराज के पास अचानक भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव का फोन आया। सूर्या ने सीधे कहा, ‘तैयार हो जाओ, अपना बैग पैक करो और तुरंत आ जाओ।’ सिराज को लगा कि कप्तान उनके साथ मजाक कर रहे हैं, लेकिन जैसे ही नेशनल सेलेक्टर प्रज्ञान ओझा का फोन आया, सिराज सन्न रह गए। दरअसल, वॉर्म-अप मैच के दौरान हर्षित राणा के घुटने में चोट लग गई थी और उनकी जगह अनुभवी सिराज को बुलावा भेजा गया था।

    सिराज को एक और बड़ा सरप्राइज तब मिला जब उन्हें पता चला कि जसप्रीत बुमराह वायरल इंफेक्शन की वजह से बाहर हैं और उन्हें सीधे प्लेइंग-11 में शामिल किया गया है। सिराज ने कहा, ‘जब मैं फ्लाइट में बैठा था, तो सब एक सपने जैसा लग रहा था। मैंने सोचा भी नहीं था कि मैं इस साल वर्ल्ड कप खेलूंगा क्योंकि पिछले एक साल से मैं टी20 सेटअप का हिस्सा नहीं था। लेकिन जो भगवान ने लिखा है, उसे कोई नहीं बदल सकता।’

    मैच का रुख पलटने वाली घातक गेंदबाजी

    मैदान पर उतरते ही सिराज ने साबित कर दिया कि क्यों उन्हें मिया भाई कहा जाता है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 161 रन बनाए थे, जिसके जवाब में सिराज ने पावरप्ले में ही दो विकेट झटककर अमेरिका को बैकफुट पर धकेल दिया। मैच की आखिरी गेंद पर शुभम रंजने का विकेट लेकर उन्होंने भारत की 29 रनों की जीत पर मुहर लगा दी। सिराज की यह वापसी भारतीय टीम के लिए एक वरदान साबित हुई है, जो अब बुमराह की अनुपस्थिति में भी गेंदबाजी को मजबूती दे रहे हैं।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।