• International
  • स्पेन में बुर्के पर बैन की तैयारी, बैलेरिक आइलैंड की संसद में प्रस्ताव पास, पुर्तगाल में भी कानून पर जल्द मुहर

    मैड्रिड: स्पेन में जल्द ही मुस्लिम महिलाओं और लड़कियों के सार्वजनिक स्थानों पर बुर्का पहनने और चेहरा ढकने पर बैन लगा सकता है। स्पेन के स्वायत्त शासी क्षेत्र बैलेरिक द्वीपसमूह की संसद ने एक प्रस्ताव के पक्ष में वोट दिया है, जिसमें राष्ट्रीय सरकार से देश में बुर्का और नकाब पर बैन लगाने की मांग


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 5, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    मैड्रिड: स्पेन में जल्द ही मुस्लिम महिलाओं और लड़कियों के सार्वजनिक स्थानों पर बुर्का पहनने और चेहरा ढकने पर बैन लगा सकता है। स्पेन के स्वायत्त शासी क्षेत्र बैलेरिक द्वीपसमूह की संसद ने एक प्रस्ताव के पक्ष में वोट दिया है, जिसमें राष्ट्रीय सरकार से देश में बुर्का और नकाब पर बैन लगाने की मांग की गई है। प्रस्ताव का समर्थन करने वालों मैलोर्का, मेनोर्का, इबिजा और फोरमेंटेरा द्वीपों के प्रतिनिधि शामिल हैं। ब्रिटिश मीडिया आउटलेट द सन की रिपोर्ट के अनुसार, प्रस्ताव को कंजर्वेटिव पीपुल्स पार्टी (पार्टिडो पॉपुलर) और वॉक्स पार्टी के समर्थन से पास किया गया।

    धुर दक्षिणपंथी वॉक्स पार्टी ने तो हिजाब पर भी बैन लगाने की मांग की लेकिन इसका दोनों तरफ से विरोध किया गया। रिपोर्टों के मुताबिक, स्पेन में लगभग 30 लाख मुसलमान रहते हैं। इनकी बड़ी आबादी कैटेलोनिया, मैड्रिड, वालेंसिया और अंडालूसिया में है। कई समूहों ने बैलेरिक आइलैंड की संसद के इस कदम की आलोचना की है।

    पुर्तगाल में जल्द लागू हो सकता है कानून

    यूरोप में मुस्लिम महिलाओं के बुर्का और सार्वजनिक स्थानों पर पर्दे को लेकर विरोध बढ़ता जा रहा है। कुछ महीने पहले ही पुर्तगाल में सांसदों ने चेहरे पर नकाब लगाने के लिए वोट दिया था। यह प्रस्ताव अब संसदीय समिति के सामने है। वहां से इसे राष्ट्रपति मार्सेलो रेबलो डी सूजा के पास भेजा जाएगा। राष्ट्रपति इस नए कानून पर मुहर लगा सकत हैं या इसे संवैधानिक अदालत में भेज सकते हैं।

    बुर्का पहनने पर लगेगा जुर्माना

    कानून के मंजूरी मिलने पर सार्वजनिक जगहों पर चेहरे को कपड़े से ढकने या छिपाने पर प्रतिबंध होगा। ऐसा करने पर 4000 यूरो (लगभग 4.25 लाख भारतीय रुपये) तक जुर्माना लग सकता है। यही नहीं, अगर कोई इसे किसी दूसरी को पहनने के लिए मजबूर करता है तो उसे तीन साल तक जेल की सजा हो सकती है। फ्रांस, बेल्जियम, ऑस्ट्रिया, डेनमार्क, स्विटजरलैंड जैसे कई यूरोपीय देशों ने सार्वजनिक जगहों पर ऐसे कपड़ों पर पूरी या आंशिक रोक लगा दी है।

    यूरोप के इन देशों पर बुर्का या चेहरा ढकने पर बैन

    • फ्रांस- प्रतिबंध लगाने वाला पहला यूरोपीय देश
    • बेल्जियम- सार्वजनिक स्थानों प्रतिबंध
    • ऑस्ट्रिया- पूरी तरह चेहरा ढकना प्रतिबंधित
    • डेनमार्क- सार्वजनिक स्थानों पर रोक
    • स्विटजरलैंड- चेहरा ढकने पर प्रतिबंध
    • नीदरलैंड- आंशिक प्रतिबंध (जैसे स्कूल, अस्पताल)
    • जर्मनी- आंशिक प्रतिबंध
    • इटली- स्थानीय स्तर पर शहरी निकायों में प्रतिबंध
    • बुल्गारिया- सार्वजनिक स्थानों पर रोक
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।