• Entertainment
  • ‘स्पेस जेन चंद्रयान’ टीजर: TVF की नई सीरीज, भारत का चांद तक का सफर, जानिए कब और कहां होगी रिलीज

    TVF अपनी ‘पंचायत’, ‘कोटा फैक्ट्री’, ‘एस्पिरेंट्स’ सहित अन्य फेमस वेब सीरीज के लिए जाना जाता है। अब ये एक नई सीरीज लेकर आ रहा है, जिसमें भारत के चांद पर पहुंचने का एक मुश्किल सफर दिखाया जाएगा। मंगलवार, 6 जनवरी 2026 को इसका टीजर रिलीज कर दिया गया है। शो में श्र‍िया सरन, नकुल मेहता,


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 6, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    TVF अपनी ‘पंचायत’, ‘कोटा फैक्ट्री’, ‘एस्पिरेंट्स’ सहित अन्य फेमस वेब सीरीज के लिए जाना जाता है। अब ये एक नई सीरीज लेकर आ रहा है, जिसमें भारत के चांद पर पहुंचने का एक मुश्किल सफर दिखाया जाएगा। मंगलवार, 6 जनवरी 2026 को इसका टीजर रिलीज कर दिया गया है। शो में श्र‍िया सरन, नकुल मेहता, प्रकाश बेलावाड़ी और सौरभ द्व‍िवेदी सहित कई जाने-माने चेहरे नजर आएंगे। इसकी रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया गया है।

    ‘स्पेस जेन चंद्रयान’ के टीजर में दिखाया गया है कि जो चीज किसी ने नहीं देखी, वहां तक लिमिटेड रिसोर्स तक पहुंचना, इसरो से बेहतर किसी को नहीं आता। दुनिया को दिखाने की एक जिद कि ल्यूनर साउथ पोल तक पहुंचने वाला पहला देश भारत होगा। पर साइंटिस्टों को विफलता मिलती है। ऐसे में सवाल उठने लगते हैं कि इस नाकामयाबी के बाद चंद्रयान 3 कैसे बनाएंगे? पर आखिरी में दिखाया गया है कि इसरो भारत को एक स्पेस पावर बनाकर रहेगा।

    ‘स्पेस जेन चंद्रयान’ का टीजर

    इस वीडियो को शेयर करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा- चांद तक का सफर आसान तो नहीं था, पर भारत के लिए नामुमकिन भी नहीं था। उन वैज्ञानिकों की अनकही कहानी देखिए, जिन्होंने भारत के सपनों को इतिहास में बदल दिया। इसे अरुनभ कुमार ने क्रिएट किया है। डायरेक्टर अनंत सिंह हैं। कहानी को शुभम शर्मा, प्रशांत कुमार और नितिन तिवारी ने लिखा है।

    ‘स्पेस जेन चंद्रयान’ की कास्ट

    श्र‍िया सरन, नकुल मेहता, प्रकाश बेलावाड़ी, दानिश सैत, गोपाल दत्त, अमृता खानविलकर, मेयांग चांग और सौरभ द्व‍िवेदी हैं।

    कब और कहां देखें शो?

    आप इस शो को इसी महीने घर बैठकर देख सकेंगे। सभी एपिसोड 23 जनवरी 2026 को स्ट्रीम होंगे। आप इसे हॉटस्टार पर देख सकेंगे।

    TVF के फेमस शोज

    TVF ने ‘पंचायत’ वेब सीरीज बनाई, जो कि सबसे हिट है। इसमें नीना गुप्ता से जितेंद्र कुमार तक हैं। इस शो की पूरी कास्ट, फुलेरा गांव, सचिव जी, प्रधान जी… सबकुछ लोगों की जुबां पर रटा हुआ है। इसके नए सीजन का फैंस को इंतजार रहता है। ‘कोटा फैक्ट्री’ की बात करें तो इसमें दिखाया गया है कि इंजीनियरिंग की तैयारी के लिए कोटा जाने वाले बच्चों पर कितना प्रेशर पड़ता है और वो वहां पर कैसे खुद को ढालते हैं। इसमें भी जितेंद्र कुमार हैं। ‘एस्पिरेंट्स’ में UPSC (सिविल सर्विसेज) की तैयारी कर रहे दोस्तों की जिंदगी, संघर्ष, दोस्ती और सपनों को दिखाती है। इसी तरह ‘फ्लेम्स’, ‘होस्टल डेज’, ‘टीवीएफ पिचर्स’, ‘ट्रिपलिंग’ फेमस हैं।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।