• Entertainment
  • ‘स्पेस जेन चंद्रयान’ ट्रेलर: चंद्रयान-2 की नाकामी के बाद क्‍या हुआ? OTT पर इतिहास रचने की अनकही कहानी

    ‘पंचायत’, ‘कोटा फैक्‍ट्री’ और ‘एस्‍प‍िरेंट्स’ जैसी दिल छू लेने वाली कहानियों के बाद TVF एक नई सीरीज लेकर आ रही है। नाम है ‘स्पेस जेन: चंद्रयान’, जिसका ट्रेलर रिलीज हो गया है। यह वेब सीरीज हिंदुस्‍तान के उस सपने की कहानी है, जिसमें हारना और हार के बाद फिर से उठकर इतिहास बदलने की दास्‍तान


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 13, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    ‘पंचायत’, ‘कोटा फैक्‍ट्री’ और ‘एस्‍प‍िरेंट्स’ जैसी दिल छू लेने वाली कहानियों के बाद TVF एक नई सीरीज लेकर आ रही है। नाम है ‘स्पेस जेन: चंद्रयान’, जिसका ट्रेलर रिलीज हो गया है। यह वेब सीरीज हिंदुस्‍तान के उस सपने की कहानी है, जिसमें हारना और हार के बाद फिर से उठकर इतिहास बदलने की दास्‍तान है। यह कहानी है इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (ISRO) के चंद्रयान-2 मिशन की नाकामी और फिर चंद्रयान-3 मिशन की ऐतिहासिक सफलता की।

    अनंत सिंह के डायरेक्‍शन में बनी यह सीरीज ‘स्पेस जेन: चंद्रयान‘ के ट्रेलर की शुरुआत सवालों से होती है। चंद्रयान-2 मिशन का अपने लैंडर विक्रम से चांद की सतह से सिर्फ 2.1 किमी पहले संपर्क टूट गया था। यह खबर दुनिया ने देखी। लेकिन सीरीज यह दिखाती है कि इस शर्मिंदगी के ठीक बाद क्या हुआ। कैसे वैज्ञानिक समुदाय को कड़ी जांच, तीखी आलोचना और भावनात्मक तनाव से गुजरना पड़ा। इस संकट के दौरान जहां कइयों के करियर और इज्ज‍त दांव पर थे, वहीं एक सीधी टिप्‍पणी- परफैक्‍ट होता तो क्रैश नहीं करता।

    ‘स्‍पेस जेन: चंद्रयान’ का ट्रेलर

    ‘स्पेस जेन: चंद्रयान’ की कहानी

    ‘द वायरल फीवर’ के शोज जमीनी हकीकत को सादगी के साथ बयान करने के लिए पहचाने जाते हैं। ऐसे में इस नई वेब सीरीज से उम्‍मीदें बढ़ जाती हैं। इसकी कहानी ISRO के नए चीफ, मिशन की पुरानी टीम पर उनके भरोसे और साहसिक फैसले के इर्द-गिर्द घूमती है। यह एक ऐसी कहानी की नींव रखती है, जो तकनीकी उपलब्धियों के कहीं अध‍िक अपराध बोध से मुक्ति है। हमें उस पल की झलक मिलती है, जब भारत चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लौटने की तैयारी कर रहा था। अनिश्चितताएं, बाहरी दबाव, सब आपस में टकरा रहे थे।

    वैज्ञानिकों की चुनौतियां, कोविड महामारी

    ट्रेलर से साफ है कि इस सीरीज की कहानी सिर्फ वैज्ञानिक चुनौतियों तक की सीमित नहीं है। उसी दौरान जब रूस जैसे अन्य देशों ने अपने लूना-25 मिशन के साथ अपने-अपने चंद्र मिशन का ऐलान किया, तो प्रोजेक्ट एक हाई-स्टेक दौड़ में बदल गया। सीरीज ने COVID-19 महामारी को भी दिखाया गया है। जिस कारण उस दौरान लॉजिस्टिक्स की समस्याएं आईं। दुनियाभर में सप्लाई चेन को रोक दिया गया और वैज्ञानिकों को अपना ध्यान भारत में चंद्रयान-3 बनाने पर फोकस करना पड़ा।

    ‘स्पेस जेन: चंद्रयान’ की कास्‍ट

    वेब सीरीज में नकुल मेहता, श्रिया सरन, दानिश सैत, प्रकाश बेलावाड़ी और गोपाल दत्त, मुख्य कलाकार हैं। नकुल मेहता, श्र‍िया सरन, वैज्ञानिकों की उस टीम में है, जो चंद्रयान मिशन के लिए जिम्‍मेदार है। दूसरी ओर, प्रकाश बेलावाड़ी के कांधे पर लीडरशिप का बोझ है। मेकर्स का कहना है कि यह सीरीज भारत के वैज्ञानिक समुदाय के पायनियर्स और इनोवेटर्स के लिए एक सच्‍ची श्रद्धांजलि है। सीरीज दो मिशनों के बीच चार साल के सफर को दिखाते हुए यह बताने की कोशिश करती है कि सार्वजनिक नाकामियों से सीखना ही अक्सर विकास की जड़ होती है।

    ‘स्पेस जेन: चंद्रयान’ रिलीज डेट: OTT पर कब और कहां देखें

    ‘स्पेस जेन: चंद्रयान’ वेब सीरीज JioHotstar पर रिलीज हो रही है। इसे आप 23 जनवरी, 2026 से देख सकते हैं।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।