सलमान आगा ने अपने बयान में क्या कहा?
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरा टी20 पाकिस्तान ने 1 फरवरी को ही लाहौर में खेला। मैच खत्म होने के बाद जब सलमान आगा से इस मुद्दे को लेकर सवाल किए गए तो उन्होंने कहा, ‘हम वर्ल्ड कप जा रहे हैं। हमारा डिसिशन नहीं है, हम कुछ नहीं कर सकते। हमारी सरकार या पीसीबी चीफ जो भी करने को कहेंगे, हम सिर्फ वही करेंगे।’
बता दें कि पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैच की टी20 सीरीज पाकिस्तान में ही खेली जा रही थी। तीसरे टी20 में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 112 रन से हराया। इसी के साथ पाकिस्तान ने कंगारू टीम का सूपड़ा साफ करते हुए सीरीज भी अपने नाम कर ली।
वर्ल्ड कप के लिए भारत के साथ ग्रुप ए में है पाकिस्तान
7 फरवरी से भारत और श्रीलंका में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 शुरू होने वाला है। पाकिस्तान को भारत, नामीबिया, नीदरलैंड्स और अमेरिका के साथ ग्रुप ए में रखा गया है। पाकिस्तान अपने सभी विश्व कप के मुकाबले श्रीलंका में खेलने वाली है। वर्ल्ड कप में पाकिस्तान अपना पहला मैच 7 फरवरी को नीदरलैंड्स के खिलाफ खेलने वाला है। पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप का खिताब सिर्फ एक बार 2009 में जीता था। 2024 के विश्व कप में वे ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गए थे।













