• Entertainment
  • ‘हम बेटे सिद्धू मूसेवाला के पैसों के लिए धक्‍के खा रहे’, SSP दफ्तर के बाहर फूटा मां चरण कौर का गुबार

    दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता धरने पर बैठ गए हैं। न्‍यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, सिंगर के पिता बलकौर सिंह और मां चरण कौर ने बुधवार को मानसा में SSP दफ्तर के बाहर धरना दिया। उन्‍होंने दिवंगत बेटे के मैनेजर बंटी बैंस, सहयोगी गुरप्रीत सिंह भसीन और शब्बीर मोमिन के खिलाफ पैसों की


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 12, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता धरने पर बैठ गए हैं। न्‍यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, सिंगर के पिता बलकौर सिंह और मां चरण कौर ने बुधवार को मानसा में SSP दफ्तर के बाहर धरना दिया। उन्‍होंने दिवंगत बेटे के मैनेजर बंटी बैंस, सहयोगी गुरप्रीत सिंह भसीन और शब्बीर मोमिन के खिलाफ पैसों की हेराफेरी की शिकायत दर्ज करवाई थी, लेकिन दावा किया जा रहा है कि पंजाब पुलिस ने अभी तक मामले में कोई कदम नहीं उठाया है। माता-पिता का कहना है कि पुलिस ने अभी तक इस मामले में FIR भी दर्ज नहीं की है।

    मानसा के सीनियर सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस दफ्तर के बाहर इस दौरान बलकौर सिंह, चरण कौर के अलावा उनका छोटा बेटा सिद्धू भी मौजूद था। न्‍यूज एजेंसी से बात करते हुए सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने कहा, ‘हमें अपने बेटे के काम से होने वाली कमाई से दूर रखा जा रहा है। मैंने बंटी बैंस, गुरप्रीत सिंह भसीन और शब्बीर मोमिन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इसे जांच के लिए मानसा SSP को भेजा गया था, फिर भी कुछ नहीं हुआ।’

    पिता बोले- पुलिस ने 6 महीने से फाइल को हाथ नहीं लगाया

    बलकौर सिंह और चरण कौर ने बताया कि 8 जून 2025 को उन्होंने लेनदारियां के मामले में बेटे सिद्धू मूसेवाला की बनाई कंपनियों के मैनेजर्स के खिलाफ कार्रवाई करने के संबंध डीजीपी पंजाब को शिकायत दी थी। पुलिस ने 6 महीनों में उस फाइल को हाथ तक नहीं लगाया। उन्होंने कहा कि उनकी ओर से सारे कागजात और रिकार्ड पुलिस को सौंप दिए गए हैं। कंपनियों के मैनेजर्स उनके बेटे की कमाई लिए बैठे हैं, लेकिन उन्‍हें रुपये नहीं दिए जा रहे।

    DIG हरजीत सिंह ने दिया कार्रवाई का भरोसा

    दिवंगत सिंगर के माता-पिता ने कहा कि पहले से ही उन्हें बेटे की हत्या के इंसाफ के लिए ठोकरे खानी पड़ रही हैं, और अब बेटे की कमाई पर वाजिब हक पाने के लिए धक्के खाने पड़ रहे हैं। उन्‍होंने पंजाब सरकार के खिलाफ भी भड़ास निकाली। कहा कि गैंगस्टरों को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, लेकिन पंजाब पुलिस ने भगा दिया। इस बीच बठिंडा रेंज के DIG हरजीत सिंह ने दोनों को दफ्तर बुलाकर कार्रवाई का भरोसा दिया है।

    सिद्धू मूसेवाला की हत्या, नामजद आरोपी है लॉरेंस ब‍िश्‍नोई

    दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला की करीब 4 साल पहले 29 मई 2022 को गोल‍ियों से भूनकर हत्‍या कर दी गई थी। उनके पिता बलकौर सिंह पिछली पेशी में अपने बेटे की उसी ‘थार’ गाड़ी से अदालत पहुंचे थे, जिसमें हत्‍या के वक्‍त गोलीबारी की गई थी। इस मामले में पुलिस ने दो शूटर्स जगरूप और मनु कोसा को अमृतसर जिले में एनकाउंटर के दौरान मार गिराया गया था। इस मामले में नामजद लॉरेंस बिश्नोई और जग्गू भगवानपुरिया की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत में पेशी हो रही है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।