इस फैसले को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान भारतीय सेना के प्रति एकजुटता के प्रतीक के रूप में भी देखा गया था। सूत्रों के अनुसार, रविवार को भी यही प्रोटोकॉल अपनाए जाने की संभावना है और टॉस के समय या मैच समाप्ति पर दोनों कप्तानों के हाथ मिलाने की उम्मीद नहीं है।
हाथ मिलाने की परंपरा को लेकर पूछे गए सवाल पर आगा ने कहा, इस बारे में हम कल देखेंगे। पाकिस्तान के शुरुआती बहिष्कार के बाद मैच को लेकर बनी संवेदनशील स्थिति के बीच सलमान ने किसी भी विवाद से दूर रहने की कोशिश की और कहा कि वह चाहते हैं कि मुकाबला क्रिकेट की भावना के अनुरूप खेला जाए। आगा ने कहा, मैं उम्मीद करता हूं कि यह खेल उसी भावना के साथ खेला जाए, जिस भावना के साथ इसे शुरुआत से खेला जाता रहा है।’













