• Entertainment
  • हर्षवर्धन राणे को फैंस ने घेरा, खींची शर्ट! ‘एक दीवाने की दीवानियत’ की OTT रिलीज का किया प्रमोशन

    हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ इस साल की हिट फिल्मों में से एक है। यह फिल्म अब ओटीटी प्लेटफॉर्म Zee 5 पर स्ट्रीम हो रही है। अपनी फिल्म की ओटीटी रिलीज को प्रमोट करने के लिए हर्षवर्धन को मुंबई के बांद्रा में बैंडस्टैंड एरिया में देखा गया, जहां भीड़


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk दिसम्बर 28, 2025
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ इस साल की हिट फिल्मों में से एक है। यह फिल्म अब ओटीटी प्लेटफॉर्म Zee 5 पर स्ट्रीम हो रही है। अपनी फिल्म की ओटीटी रिलीज को प्रमोट करने के लिए हर्षवर्धन को मुंबई के बांद्रा में बैंडस्टैंड एरिया में देखा गया, जहां भीड़ ने उन्हें घेर लिया। उनका वीडियो वायरल हो रहा है।

    इस वीडियो में देखा जा सकता है कि हर्षवर्धन राणा जैसे ही अपनी कार से बाहर निकले और फैंस से मिलने गए, वो बेकाबू हो गए और उन्हें घेर लिया। फैंस ने हर्षवर्धन की शर्ट खींचनी शुरू कर दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

    हर्षवर्धन का वीडियो

    लोगों का रिएक्शन

    एक ने कहा, ‘अरे खा जाओगे सब उसको क्या?’ दूसरे ने कहा, ‘अब बॉलीवुड बदल गया है। एक्टर्स खुद मिलने जा रहे हैं।’ गनीमत रही कि भीड़ उग्र नहीं हुई। और एक्टर ने भी स्थिति को अच्छे से संभाला और वो सकुशल बाहर निकल आए।

    ‘एक दीवाने की दीवानियत’ ओटीटी रिलीज

    आप इस फिल्म को जी5 पर देख सकते हैं। ये 26 दिसंबर 2025 से ओटीटी पर स्ट्रीम हो रही है। फिल्म में हर्षवर्धन और सोनम बाजवा के अलावा शाद रंधावा, राजेश खेरा, सचिन खेडेकर सहित कई सपोर्टिंग स्टार्स भी हैं।

    हर्षवर्धन राणे की अपकमिंग मूवीज

    हर्षवर्धन के पास ‘सिला’, ‘कुन फाया कुन’ और ‘फोर्स 3’ जैसी फिल्में हैं, जिन पर अभी काम चल रहा है। इनमें से ‘सिला’ फिल्म अगले साल 2026 में रिलीज होगी। बाकी फिल्मों की अभी ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की गई है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।