• Business
  • हर परिवार पर $285,733 का कर्ज! यूं ही ‘वसूली भाई’ नहीं बन गए हैं डोनाल्ड ट्रंप

    नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लाख प्रयासों के बावजूद देश का कर्ज बढ़ता जा रहा है। अमेरिका की फेडरल गवर्नमेंट का कर्ज 38.5 ट्रिलियन डॉलर पहुंच चुका है। पिछले साल इसमें 2.3 ट्रिलियन डॉलर की तेजी आई। यानी रोजाना देश का कर्ज 6.3 अरब डॉलर बढ़ा। हालत यह हो गई है कि


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 5, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लाख प्रयासों के बावजूद देश का कर्ज बढ़ता जा रहा है। अमेरिका की फेडरल गवर्नमेंट का कर्ज 38.5 ट्रिलियन डॉलर पहुंच चुका है। पिछले साल इसमें 2.3 ट्रिलियन डॉलर की तेजी आई। यानी रोजाना देश का कर्ज 6.3 अरब डॉलर बढ़ा। हालत यह हो गई है कि अभी देश के हरेक परिवार पर 285,733 डॉलर का कर्ज है। अगर इसी रफ्तार से कर्ज बढ़ता रहा तो अगस्त तक इसके 40 ट्रिलियन डॉलर पहुंचने का अनुमान है। 2020 से देश का कर्ज 15.3 ट्रिलियन डॉलर बढ़ चुका है। यानी हर साल इसमें 2.6 ट्रिलियन डॉलर का इजाफा हुआ है।

    देश का कर्ज कम करने के लिए ट्रंप ने भारत समेत दुनिया भर के देशों पर जमकर टैरिफ लगाया है। साथ ही उन्होंने कई कंपनियों को भी अमेरिका में निवेश के लिए मजबूर किया। इनमें ऐपल, एनवीडिया और माइक्रोन शामिल हैं। इतना ही नहीं उन्होंने चिप बनाने वाली कंपनियों एनवीडिया और एएमडी को भी चीन को एक्सपोर्ट करने की अनुमति देने के लिए कमाई का 15% हिस्सा मांग लिया। साथ ही देश में कच्चे तेल का उत्पादन बढ़ाने के लिए ड्रिल बेबी ड्रिल जैसे नारे उछाले।

    25 साल बाद फिर फूटने वाला है बुलबुला! अमेरिका की इकॉनमी से कहीं ज्यादा बड़ा हो चुका है स्टॉक मार्केट

    दूसरे देशों पर नजर

    लेकिन ट्रंप की लाख कोशिशों के बावजूद देश का सुरसा के मुंह की तरह बढ़ता जा रहा है। पीटर जी पीटरसन फाउंडेशन के मुताबिक 2024 में अमेरिका की सरकार ने चुकाने में 880 अरब डॉलर खर्च किए जो अमेरिका के इतिहास में सबसे बड़ी रकम है। इस साल अमेरिका को इस मद में 1 ट्रिलियन डॉलर खर्च करने पड़ सकते हैं। अमेरिका में करीब 12.8 करोड़ परिवार हैं। यानी हर परिवार को हर महीने 650 डॉलर कर्ज के ब्याज के रूप में देने पड़ रहे हैं। यही वजह है कि ट्रंप की नजर अब दूसरे देशों के संसाधनों पर है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।