• National
  • ‘हर भारतीय को उनकी हिम्मत से ताकत मिलती है’, पुलवामा के बहादुर हीरो को पीएम मोदी ने ऐसे किया याद

    नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2019 के पुलवामा आतंकी हमले की बरसी पर बलिदान हुए वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी। PM मोदी ने जवानों के बलिदान को याद करते हुए कहा कि हर भारतीय को उनकी हिम्मत से ताकत मिलती है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘2019 में आज के


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 14, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2019 के पुलवामा आतंकी हमले की बरसी पर बलिदान हुए वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी। PM मोदी ने जवानों के बलिदान को याद करते हुए कहा कि हर भारतीय को उनकी हिम्मत से ताकत मिलती है।

    पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘2019 में आज के दिन पुलवामा में अपनी जान देने वाले बहादुर हीरो को याद करते हुए, देश के लिए उनकी भक्ति, इरादा और सेवा हमेशा हमारी सोच में बसी रहेगी। हर भारतीय को उनकी हिम्मत से ताकत मिलती है।’

    उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन ने भी दी श्रद्धांजलि

    उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन ने भी हमले में जान गंवाने वाले जवानों को श्रद्धांजलि दी। उपराष्ट्रपति ने कहा कि सीआरपीएफ कर्मियों का सर्वोच्च बलिदान राष्ट्र की स्मृति में सदा अंकित रहेगा।

    सर्वोच्च बलिदान हमेशा याद रहेगा

    उन्होंने कहा, ‘पुलवामा आतंकी हमले में प्राणों की आहुति देने वाले वीर जवानों को मैं श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उनका सर्वोच्च बलिदान राष्ट्र के स्मृति में सदा अंकित रहेगा और हमें एक मजबूत एवं सुरक्षित भारत के निर्माण के लिए प्रेरित करता रहेगा।’

    आत्मघाती हमले में 40 जवानों की गई जान

    एक आत्मघाती हमलावर ने 14 फरवरी 2019 को विस्फोटकों से लदी गाड़ी को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों को ले जा रही बस से टकरा दिया था जिसमें 40 जवान शहीद हो गए थे। इस आतंकी हमले के बाद पूरे देश के लोग गुस्से में थे। कुछ दिनों बाद आतंकियों के खिलाफ भारत ने जवाबी हमला किया, जिसे ‘बालाकोट एयरस्ट्राइक’ के नाम से जाना जाता है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।