• International
  • ‘हिंदुओं ने पैसे लगाए हैं, तुम्हें क्या दिक्कत?, अमेरिका में हनुमान मूर्ति पर सवाल उठाने वाले को भारतीयों ने जमकर सुनाया

    वॉशिंगटन: अमेरिका के टेक्सास प्रांत स्थित भगवान हनुमान की विशाल प्रतिमा को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। विवाद की वजह टेक्सास के कंजर्वेटिव एक्टिविस्ट का श्री अष्टलक्ष्मी मंदिर स्थित भगवान हनुमान की मूर्ति पर किया गया कमेंट है। शुगर लैंड की इस 90 फुट ऊंची मूर्ति को इस एक्टिविस्ट ने भारतीयों की अमेरिकी जमीन


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 18, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    वॉशिंगटन: अमेरिका के टेक्सास प्रांत स्थित भगवान हनुमान की विशाल प्रतिमा को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। विवाद की वजह टेक्सास के कंजर्वेटिव एक्टिविस्ट का श्री अष्टलक्ष्मी मंदिर स्थित भगवान हनुमान की मूर्ति पर किया गया कमेंट है। शुगर लैंड की इस 90 फुट ऊंची मूर्ति को इस एक्टिविस्ट ने भारतीयों की अमेरिकी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कहा है। इस पर गुस्साए भारतीयों ने कहा है कि इस मूर्ति को हिंदुओं ने अपनी निजी जमीन पर बनाया है। ऐसे में उनको इस तरह का कमेंट नहीं करना चाहिए।

    डलास-फोर्ट वर्थ इलाके के रिपब्लिकन एक्टिविस्ट और मागा समर्थक कार्लोस टर्सियोस ने एक्स पर भगवान हनुमान की मूर्ति का वीडियो शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘थर्ड वर्ल्ड के एलियंस धीरे-धीरे टेक्सास और अमेरिका पर कब्जा कर रहे है। अमेरिका के लोगों को इस कब्जे को रोकने के लिए सामने आने की जरूरत है।’

    भारतीयों ने दिया जवाब

    कार्लोस टर्सियोस के पोस्ट पर भारतीय मूल के अमेरिकियों ने कड़ा जवाब दिया है। भारतीयों ने उनको जवाब देते हुए लिखा कि आपका दावा एकदम गलत है। एक यूजर ने कार्लोस के पोस्ट पर लिखा, ‘हिंदुओं ने अपनी जमीन पर, अपने पैसे से मंदिर बनाया है। आप सालों पहले कल्चर वॉर हार गए थे। अब आप मिडटर्म भी हारने वाले हैं। आपका अमेरिका फर्स्ट का धोखा नस्लभेदी नॉस्टैल्जिया के तौर पर सामने आ गया है।’

    एक और यूजर ने डाटा के जरिए इंडियन-अमेरिकन्स के घुलने-मिलने को दिखाया। अमेरिका में भाषा के आंकड़ों की तुलना करते हुए उन्होने लिखा, ‘यूएस में 4 करोड़ घर स्पैनिश बोलते हैं। फिर भी टॉप 10 में कोई इंडियन भाषा नहीं है। चूंकि घर की भाषा घुलने-मिलने का सबसे मजबूत इंडिकेटर है। इसलिए आपके ग्रुप को इंडियन-अमेरिकन्स के घुलने-मिलने के लेवल के आस-पास पहुंचने में बहुत समय लगेगा।’

    2024 में स्थापित हुई मूर्ति

    टेक्सास में मंदिर प्रांगण में 2024 में स्थापित की गई 90 फुट ऊंची भगवान हनुमान की मूर्ति कई बार चर्चा में आ चुकी है। इसके बनने के समय पास के एक चर्च से जुड़े लोगों ने इस पर विरोध जताया था। इस मूर्ति को पंचलोहा अभय हनुमान के नाम से जाना जाता है और इसका उद्घाटन अगस्त 2024 में हुआ था। यह नॉर्थ अमेरिका में अपनी तरह की सबसे ऊंची मूर्ति है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।