• Entertainment
  • हिंसक था सलमान खान और ऐश्वर्या का रिश्ता, प्रोड्यूसर का खुलासा, एक्टर को बताया ‘चिड़ियाघर का टाइगर’

    सलमान खान और ऐश्वर्या राय का रिलेशनशिप बहुत चर्चा में रहा था। दोनों जितनी शिद्दत से एक-दूसरे से प्यार करते थे, उतनी ही कड़वाहट भरा उनका ब्रेकअप रहा। सलमान के करीबी जानते हैं कि असल में क्या हुआ था और ऐश्वर्या-सलमान का रिश्ता कैसा था। इनमें से एक फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह भी हैं, जो


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 30, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    सलमान खान और ऐश्वर्या राय का रिलेशनशिप बहुत चर्चा में रहा था। दोनों जितनी शिद्दत से एक-दूसरे से प्यार करते थे, उतनी ही कड़वाहट भरा उनका ब्रेकअप रहा। सलमान के करीबी जानते हैं कि असल में क्या हुआ था और ऐश्वर्या-सलमान का रिश्ता कैसा था। इनमें से एक फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह भी हैं, जो कभी सलमान खान के अच्छे दोस्त थे, पर बाद में उनकी दोस्ती टूट गई। शैलेंद्र सिंह ने सलमान स्टारर ‘फिर मिलेंगे’ को प्रोड्यूस किया था। एक इंटरव्यू में शैलेंद्र सिंह ने न सिर्फ ऐश्वर्या और सलमान की प्रेम कहानी के बारे में बात की, बल्कि एक्टर संग दोस्ती टूटने की वजह भी बताई।

    साथ ही शैलेंद्र सिंह ने यह भी बताया कि ऐश्वर्या राय ने अपने पहले विज्ञापन उनके साथ किए थे, और वो भी सिर्फ 5 हजार रुपये में। वह ऐश्वर्या को उनकी मॉडलिंग के दिनों से जानते हैं। शैलेंद्र सिंह ने ‘स्क्रीन’ को दिए इंटरव्यू में ऐश्वर्या के पहले रिलेशनशिप के बारे में भी बताया, जो राजीव मूलचंदानी के साथ था।

    सलमान-ऐश्वर्या के रिश्ते पर बोले- वो हिंसक प्रेम कहानी थी

    शैलेंद्र सिंह ने ऐश्वर्या और सलमान के रिलेशनशिप के बारे में बात करते हुए वह वाकया याद किया, जब एक्टर एक रात गुस्से में ऐश्वर्या के घर पहुंच गए थे और हंगामा खड़ा कर दिया था। उन्होंने बताया, ‘मुझे कुछ बातें पता हैं। याद है ना, एक समय ऐश्वर्या सचिन तेंदुलकर के ही बिल्डिंग में रहती थीं? सलमान भी वहां गए थे, आपको याद है ना? ऐश्वर्या एक अवॉर्ड शो में काले चश्मे पहनकर आई थीं। रोमियो और जूलियट की कहानी की तरह, ये एक हिंसक प्रेम कहानी थी। सलमान बहुत पैशनेट हैं और ऐश्वर्या बहुत ही डिग्नीफाइड और रिस्पेक्टेड….ये सब मैं उनके बारे में जानता हूं। वो कमाल की हैं।’

    ऐश्वर्या का पहला रिश्ता राजीव मूलचंदानी के साथ था

    यह पूछे जाने पर कि क्या कभी ऐश्वर्या ने उनके और सलमान के बीच हुए झगड़ों या बातों के बारे में उनसे कुछ कहा था, तो शैलेंद्र सिंह बोले, ‘नहीं, नहीं। हम इतने करीब नहीं थे। मैं उन्हें राजीव मूलचंदानी को डेट करने के दिनों से जानता हूं। मुझे लगता है कि वह उनका पहला रिश्ता था, और उन्होंने इंडस्ट्री में ज्यादा रिलेशनशिप नहीं बनाए। ऐश्वर्या बहुत ही प्राइवेट हैं। मुझे लगता है कि हमें इसका सम्मान करना चाहिए।’

    सलमान के लिए कहा- वो कमाल के, पर कंपनी अजीब है

    शैलेंद्र सिंह ने फिर बताया कि सलमान के साथ उनकी दोस्ती क्यों टूटी थी। शैलेंद्र ने बताया कि उनकी और सलमान की दोस्ती तब से थी, जब वह कॉफी परेड पर रहते थे। सलमान वहां अपनी पहली गर्लफ्रेंड शाहीन जाफरी से मिलने आते थे। सलमान कमाल के हैं, लेकिन उनकी कंपनी अजीब है। तीन साल तक सलमान और मेरा एक रिवाज रहा और वो ये कि हर सोमवार रात हम बांद्रा में साथ मिलकर पार्टी करते थे।’

    ‘सलमान अब चिड़ियाघर के टाइगर’

    शैलेंद्र ने सलमान के लिए कहा कि वह अब चिड़ियाघर के टाइगर बन चुके हैं। वह बोले, ‘सलमान एक शेर थे, लेकिन अब वह पालतू बन चुके हैं। वह जंगल में शेर के रूप में पैदा हुए थे, अब वह चिड़ियाघर में शेर हैं। सफलता आपको सतर्क और भयभीत बना देती है। फिर लोग आपको घेर लेते हैं, लगातार यह कहते रहते हैं कि आप ही बॉस हैं और बाकी सब गलत हैं।’

    सलमान संग इसलिए टूटी दोस्ती

    सलमान संग दोस्ती क्यों टूटी थी? इस बारे में शैलेंद्र सिंह ने बताया, ‘हमारी दोस्ती बहुत गहरी थी, इसलिए मैं उनके पास गया और कहा कि मैं तुम्हारे साथ एक फुल कमर्शियल फिल्म बनाना चाहता हूं। हालांकि, मुलाकात उम्मीद के मुताबिक नहीं हुई। जब मैं उनसे मिलने गया, तो उन्होंने मीटिंग में कई लोगों को बुला लिया था। सलमान के साथ वह मेरी आखिरी मुलाकात थी। मुझे बहुत बेइज्जती महसूस हुई।’

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।